नारनौंद राजकीय कॉलेज में ट्री डेकोरेशन कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कॉलेज में ट्री डेकोरेशन कार्यक्रम आयोजित
रेड रिबन क्लब कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
नारनौंद : कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में रेड क्लब के तहत ट्री डेकोरेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पंकज गोयत, सहायक प्रोफेसर रविंद्र इंचार्ज रेड रोबीन क्लब सहायक प्रोफेसर कानुप्रिया, सहायक प्रोफेसर सुशीला और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्रांगण में रेड रोबिन क्लब मेंबर ने विद्यार्थियों के साथ रेड रिबन मानव श्रृंखला बनाई थी। इसी की निरंतरता में कॉलेज विद्यार्थियों में पौधों को लाल रिबन और लाल बलून से पर्यावरण सशक्त युवा और एचआईवी ऐड्स जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 22 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर पवन लोहान, अमित सैनी, सतीश कुमार, रविन्द्र व अशोक कुमार मौजूद रहे।
रेड रिबन क्लब कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks