नगूरा : तालाब के पास झाड़ियों में मिला कंकाल
कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पवन डाहौला - (जींद)
नगूरां पशु तालाब के पास मंगलवार को झाड़ियों कंकाल का पुलिस ने बुधवार को करवाया बीपीएस खानपुर में पोस्टमार्टम, बोर्ड चिकित्सा अधिकारी ने की महिला होने की पुष्टि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आधारित,पहचान के लिए पुलिस ने कंकाल शव को जींद नागरिक अस्पताल के शव गर्ह में रखवाया ।
मंगलवार नगूरां पुलिस को सूचना मिली थी कि नगूरां स्थित पशु तालाब के पास झाड़ियों में प्लास्टिक कट्टे में कोई शव पडा हुआ है । सूचना के अनुसार पुलिस अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह नगूरां चौंकी प्रभारी कमल सिंह डीएसपी धर्मबीर खर्ब तथा फोरेंसिक टीम मौका स्थल पर पहुंची और प्लास्टिक कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें मनुष्य का शव कंकाल मिला पुलिस ने आस पास रह रहें लोगों से इसके बारें में जानकारी जुटा कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पुलिस इत्तफाकिया कार्यवाही कर कंकाल को पोस्टमार्टम करवाने के लिए बीपीएस खानपुन लेकर पहुंची । पुलिस ने कंकाल का तीन सदस्यीय चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया पोस्टमार्टम करने के बाद तीन सदस्यीय चिकित्सक बोर्ड का नेतृत्व कर रहे बीपीएस खानपुर फोरेंसिक मुख्य चिकित्सक पवन मित्तल ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की यह कंकाल लगभग 25 -26 वर्षीय महिला का है जिसकी लंबाई लगभग पांच फुट तीन इंच की है ।
झाड़ियों में मिले कंकालबाक्स
कंकाल मिलने पर ग्रामीणों में मचा हडकंप बना चर्चा का विषय,मामले को खोलना पुलिस के लिए बना चुनौती, आखिरकार देखने वाली बात यह रहेगी कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कामयाबी हासिल करती है ।
बाक्स
नगूरां पुलिस चौंकी प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि अज्ञात कंकाल मिलने पर 174 की इत्तफाकिया कार्यवाही पुलिस द्वारा करते हुए कंकाल का पोस्टमार्टम बीपीएस खानपुर में तीन सदस्यीय चिकित्सक बोर्ड से करवाया गया है । चिकित्सक बोर्ड का नेतृत्व कर रहें मुख्य फोरेंसिक चिकित्सक पवन मित्तल ने कंकाल महिला का बताया है जिसकी लगभग 25 से 26 वर्ष उम्र है और पांच फुट तीन इंच लंबाई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारणों का पता चल पाएगा कंकाल शव को पहचान के लिए जींद नागरिक अस्पताल शव गर्ह में रखवाया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks