स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

माजरा के बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

 युवक के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज


नारनौंद : क्षेत्र के गांव माजरा के एक व्यक्ति व उसके बेटे के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। माजरा निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव के बाबा केशु नाथ तालाब की खुदाई में धांधली पाई गई थी। जिसका मौका देखने के लिए एसडीएम विकास यादव गए हुए थे और वह भी मौके पर मौजूद था। उसी दौरान माजरा निवासी राममेहर वहां पर आ गया और उसको जातिसूचक अपशब्द बोलते हुए हाथ पांव काटने की धमकी दी। वहीं आरोपी के बेटे कपिश ने उसके बेटे पुनीत के साथ झगड़ा किया। पुलिस ने धर्मबीर के बयान पर राममेहर व कपीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की रही है। इस मामले में जो भी अर्पत होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
। जुगल किशोर, डीएसपी नारनौंद।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |