स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार: सड़क हादसे में दो किसानों की मौत, गांव में छाया मातम

ट्राली में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो की गई जान

हिसार - तहलका न्यूज

     टिकरी बार्डर से ट्रैक्टर में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे कि एन एच 9 पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण दो किसानों की दर्द नाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली के बार्डरों पर आंदोलन कर रहे किसानों को शनिवार सुबह 9 बजे जीत का जश्न मनाते हुए घर वापसी करनी थी। लेकिन एक ट्रैक्टर ट्राली में कुछ किसान रात को ही टिकरी बार्डर से चल दिए। जैसे ही उनका ट्रैक्टर शनिवार की अल सुबह हिसार के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्राली पलट गई और ट्राली में बैठे किसान नीचे दब गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन उस समय तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्होंने तुरंत ही उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दो किसानों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। मृत किसानों की पहचान पंजाब के मुक्तसर के गांव आसा बुटुर निवासी 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह व 30 वर्षीय अजयप्रीत के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान रघुबीर सिंह के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |