हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की जरूरत - देवव्रत ढांडा
हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की जरूरत - देवव्रत ढांडा
लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाए को लेकर महापंचायत आज
सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल करने पर खाप ले सकती हैं कोई बड़ा निर्णय
,नारनौंद :
बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने पर लोगों की राय सामने आने लगी हैं। कुछ ने इस फैसले का स्वागत किया है तो कुछ बयानों से विवादों में बने हैं। अब हरियाणा में खापों ने भी इस फैसले को महापंचायत करने फैसला लिया है। खापें महापंचायत करके लोगों की राय लेंगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने बताया कि हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव को लेकर खापों की महापंचायत 23 दिसंबर को जींद की जाट धर्मशाला में होगी। इस महापंचायत में केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के फैसले पर भी मंथन किया जाएगा। खाप प्रतिनिधियों की राय लेकर ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। ढांडा खाप की तरफ से बुलाई इस महांपचायत के लिए हरियाणा व दूसरे राज्यों की खापों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौ. चरण सिंह की जयंती पर यह महापंचायत बुलाई गई है। जिसका मुख्य विषय हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव और एक गांव व एक गोत्र में शादी पर रोक लगाना शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा शादी की उम्र 18 से 21 साल करने के फैसले पर भी खाप प्रतिनिधियों की राय जानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक गोत्र में शादी होने से संतान भी कमजोर पैदा होती है। जिसे डाक्टर भी मानते हैं। एक गांव व एक गोत्र में शादी होने से भाईचारा बिगड़ रहा है। इससे विवाद बढ़ेगा। हिंदू मैरिज एक्ट में एक गांव और एक गोत्र में शादी पर रोक लगानी चाहिए। सरकार को लड़की की शादी की उम्र बढ़ाने के फैसले पर खाप पंचायतों से राय लेनी चाहिए। कानून बनाने से पहले सरकार को हर वर्ग की सहमति लेनी चाहिए। हिंदू मैरिज एक्ट में सरकार जो बदलाव करने जा रही है, उसमें खाप पंचायतों और बुजुर्गों के सुझाव लिए जाएं। कृषि कानूनों की तरह हिंदू मैरिज एक्ट में किए बदलाव को लेकर विरोध ना उभरे। इसके लिए सरकार को खाप महांपचायत में हिंदू मैरिज एक्ट में क्या-क्या सुधार किए जाएं। इसका ड्राफ्ट तैयार कर भिजवाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks