CBSE Exam के बदले नियम , 30 नवंबर से परीक्षा शुरू
परीक्षा देने जाने से पहले पड़ लें पूरी खबर, अन्यथा यह सकते हैं परीक्षा देने से वंचित
दिल्ली - सीबीएसई बोर्ड ट्रम 1 की परिक्षाओं का आयोजन 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर पहले के मुकाबले नियमों में बदलाव किया गया है। इस बार प्रत्येक छात्र को अलग अलग कोड का प्रश्न पत्र मिलेगा। वहीं स्कूल के मुखिया को ही परीक्षा केंद्र का अधीक्षक बनाया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 30 नवंबर से 10 वीं कक्षा और 1 दिसंबर से 10+2 की ट्रम 1 की परिक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन परीक्षाओं का प्रारूप वस्तुनिष्ठ ( objective ) व बहुविकल्पीय ( multiple choice ) रहेगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इस बार परीक्षार्थियों के लिए टर्म परीक्षाएं कुछ अलग अनुभव लेकर आएंगी क्योंकि टर्म परीक्षाओं में इस बार ओएमआर शीट भरनी होगी और इस परीक्षा के दौरान नीले व काले रंग के पैंशन का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं पैंसिल के साथ कुछ भी अंकित करने पर अवैध माना जाएगा। साफ बात करें तो पैंसिल का प्रयोग इन परीक्षाओं में नहीं करना है।
परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए एक कोड रहेगा। इसे खोलने के लिए स्कूल प्राचार्य को आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। प्रत्येक लिफाफे में 12 विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र होंगे और उनकी आईडी पासवर्ड अलग-अलग रहेगा। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद प्राचार्य द्वारा कक्षावार आईडी व पासवर्ड तैयार किया जाएगा। टर्म-1 परीक्षा के लिए स्कूल प्राचार्य को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है। परीक्षा वाले दिन परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्राचार्यों को आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। प्राचार्यों को जारी सर्कुलर के अनुसार ओएमआर शीट पर विद्यार्थी का विवरण भरा हुआ मिलेगा। परीक्षार्थी को उसके लिए दिए गए स्थान में ऊपरी दाएं कोने में एक प्रश्नपत्र कोड लिखना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks