चाइल्ड पोनोग्राफी मामला:CBI ने हिसार के दो युवकों पर दर्ज की FIR; पैसे कमाने के चक्कर में लिंक शेयरिंग का करते थे काम
चाइल्ड पोनोग्राफी मामला:CBI ने हिसार के दो युवकों पर दर्ज की FIR; पैसे कमाने के चक्कर में लिंक शेयरिंग का करते थे काम
हिसार-चाइल्ड पोनोग्राफी मामले में CBI ने हिसार के बासड़ा व नहला गांव के दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। टीम ने बासड़ा निवासी सतकार के खिलाफ 120बी, आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत के दर्ज करते हुए 22 नवंबर को जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया है। इसके अलावा टीम ने सतकार के घर से एक मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड जब्त किया है।
सीबीआई टीम के आगे सतकार ने कुबूला है कि उसकी एक लोगिन आईडी है जिस पर पोनोग्राफी से जुड़े लिंक मिलते हैं। वह पैसे कमाने के लिए इन लिंक को आगे शेयर करता था। आरोपी के अलावा टीम ने घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल आदि की भी जांच की है। टीम ने नहला वासी प्रवीण का फोन व अन्य सामान भी जब्त किया है।
चाइल्ड पोनोग्राफी मामले में दिल्ली से पहुंची CBI की टीम ने इंस्पेक्टर डीसी यादव, इंस्पेक्टर संजीव चंद्र व सोमन बैनर्जी की टीम ने मंगलवार सुबह 7 बजे हिसार के अलग-अलग एरिया में छापेमारी की थी। 12 घंटे से ज्यादा जांच चली। सत्कार के फोन में टीम को सोशल मीडिया पर चार ग्रुप की जानकारी मिली है जिनमें चाइल्ड पोनोग्राफी के लिंक शेयर किए जाते थे। टीम ने बासड़ा के अलावा बांडाहेड़ी, डिफेंस कॉलोनी व फतेहाबाद के नहला गांव में भी जांच करते हुए दो युवकों को नोटिस दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks