खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बास की छात्राओं ने मचाई धूम
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बास की छात्राओं ने मचाई धूम
नारनौंद।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से खंड स्तरीय लीगल
लिटरेसी क्लब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बास के राजकीय
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक के अनेक स्कूलों
ने भाग लिया। जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास की
छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए
सबका मन मोह लिया। विजेता टीमों को खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह व
प्राचार्य सुमेर सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में स्लोगन
प्रतियोगिता में टीना ने प्रथम स्थान, भाषण प्रतियोगिता में रितु ने प्रथम
स्थान व नाटक प्रतियोगिता में संजना व संखिया प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल प्राचार्य सुमेर सिंह ने सभी विजेता छात्राओं, क्लब इंचार्ज रजनी मोर
और शिक्षिका पूनम देवी को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई
देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks