संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक में बड़ा फैसला, आगामी रणनीति से बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें !
संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक में बड़ा फैसला, आगामी रणनीति से बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें !
6 नवंबर ) संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की बैठक यहां नारनौंद में सुरेश कौथ की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 26 नवंबर को किये जाने वाले बड़े कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में विभिन्न किसान संगठनों ने भाग लिया ।
बैठक में सुरेश कौथ, अभिमन्यु कोबाड, इंद्रजीत सिंह, सुखदेव जम्मू, जोगैंद्र नैन , रवि आजाद, विकास सीसर, लखविंदर सिंह , सुमित , गुरुप्रेम ,
जिया लाल, संदीप सिवाच , आदि शामिल रहे ।
बार्डरों पर हजारों की संख्या में किसान-मजदूरों को लामबंद करने का निर्णय लिया गया और आंदोलन को नई बुलंदियों पर ले जाने संबंधी कार्ययोजना के प्रस्ताव संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी 9 नवंबर को सिंघू बार्डर पर होने वाली राष्ट्रीय बैठक में रखे जाएंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि कीड़े व बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए सभी जिलों में आंदोलन किया जाएगा। इसका ठोस स्वरुप संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगा ।
मीटिंग में रोहतक के भाजपा सांसद अरविंद शर्मा द्वारा की गई भड़काऊ बयानबाजी की कड़ी निन्दा करते हुए मांग की गई कि उन पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और हिंसा फैलाने का मुकदमा दर्ज़ किया जाए।
8 नवंबर को नारनौंद प्रकरण को लेकर हांसी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठन पूरे प्रदेश से लोगों को लामबंद करेंगे और इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता भी आएंगे ।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks