सीएम हाऊस पर धरना देने की चेतावनी, सीएम ने बातचीत के लिए दिया न्यौता
सीएम हाऊस पर धरना देने की चेतावनी, सीएम ने बातचीत के लिए दिया न्यौता
खट्टर सरकार से समान अधिकार की मांग करते हुए पैरा रेसलर वीरेंद्र सिंह जिन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है, बुधवार को दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए थे. वहीं अब सरकार की उनसे बात हो गई है. फिलहाल गूंगा पहलवान धरने से उठ गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें गुरुवार को मुलाकात के लिए बुलाया है.. इसको लेकर गूंगा पहलवान ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि लम्बे समय के बाद हरियाणा सरकार के डायरेक्ट स्पोर्ट्स एंड युथ अफेयर्स पंकज नैन जी का फोन मेरे पास आया है. उनकी बात मुख्यमंत्री जी से हुई है और कल चंडीगढ़ बुलाया है. अगर वो समान अधिकार की बात करते हैं तो मैं बात करूंगा नहीं तो कल चंडीगढ़ में सीएम हॉउस के बाहर प्रदर्शन जारी रहेगा. गौरतलब है कि पहलवान वीरेंद्र सिंह को बीते दिन ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई मेडल जीत चुके गूंगा पहलवान उर्फ वीरेंद्र सिंह अपना पद्मश्री अवॉर्ड लेकर घर नहीं गए बल्कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks