चढ़ूनी का पंजाब के किसान संगठनों पर हमला:'मैं पैराशूट नहीं, मेरा पुश्तैनी गांव पंजाब में'
चंडीगढ़ - किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी अपने मिशन पंजाब के रुख पर अब भी कायम हैं। पंजाब के 32 संगठनों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब के लोग कह रहे हैं हमारे इन 32 को ले जाओ और एक दे जाओ। पंजाब में 80 लाख वोटर किसान हैं। यूपी में 8.50 करोड़ वोटर किसान हैं। ऐसे में क्यों व्यवस्था नहीं बदली जा सकती।
मैं पैराशूट नहीं, पुश्तैनी गांव पंजाब में
चढ़ूनी ने कहा कि पंजाब में वे पैराशूट नहीं होंगे। न ही वे मलाई खाने जा रहे हैं। उनका पुश्तैनी गांव पंजाब में शंभू के नजदीक मरदापुर है, जो घनौर हलके में है। मैं खुद पंजाब में चुनाव नहीं लडूंगा और न ही हरियाणा को छोड़कर पंजाब जा रहा हूं। मैं केवल मॉडल पेश करना चाहता हूं। अनिल कपूर की हिंदी फिल्म नायक की तरह एक दिन का सीएम हो, जो सभी रिश्वतखोरों को जेल के अंदर ठोक देता है।
बिना टिकैत का नाम लिए कहा कि कुछ लोग मिशन यूपी की ओर भाग रहे हैं। जब वे मिशन पंजाब की बात करते हैं तो इसमें गलत क्या है? पंजाब में जब चुनाव का लोगों ने बहिष्कार किया था, तब 13 प्रतिशत वोट लेने वाली पार्टी सरकार बना गई, जिसने 25 हजार लोगों को मरवा दिया। सीएम के साथ टेबल पर बैठे कांग्रेसी, उनका पेट क्यों दर्द हो रहा
चढ़ूनी ने कहा कि जो किसान नेता यह बात कह रहे हैं कि चढ़ूनी का विरोध करेंगे, वे खुद कांग्रेसी हैं और पंजाब के सीएम के साथ टेबल पर बैठते हैं। जो कह रहे हैं कि चढ़ूनी से कुछ हासिल नहीं होगा, उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है।
यह लोग खुद सीएम के पास जा रहे हैं और तीन मांगें रख रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस सरकार है और किसानों पर दर्ज मामले वापस ले लेगी। लेकिन हरियाणा में 48 हजार किसानों पर जो मामले दर्ज हैं, उन्हें कौन वापस लेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks