कापड़ो से किसान की भैंस चोरी, मामला दर्ज
नारनौंद
: उपमंडल के गांव कापड़ो के एक मकान से किसान की दो भैंस व एक कटड़ी चोरी हो
गई। भैंस मालिक को तब पता चला जब वह सुबह अपनी भैसों को चारा डालने के लिए
गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच
शुरू कर दी है।
कापड़ो निवासी किसान रामेहर
ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हर रोज की तरह 15 नवंबर की रात को
अपनी भैंसों को प्लॉट में बने पशुबाड़े में बांधकर घर जाकर सो गया था। 16
नवंबर की सुबह चार बजे वह भैसों को चारा डालने के लिए गया तो गेट का ताला
टूटा हुआ था और पशु बाड़े में बंधी दो भैंस व एक कटड़ी वहां पर नहीं मिली।
उसने अपने गांव व आसपास भैंसों को तलाशा लेकिन उनका कही पर भी कोई सुराग
नही लगा। इसी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने पीड़ित किसान के बयान पर
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks