स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शिविर ओवर फ्लो से परेशान ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर

शिविर ओवर फ्लो से परेशान ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर


 

महम,
महम क्षेत्र के गांव इसलीमगढ़ में पिछले काफी समय से शिविर की सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण शिविर ओवर फ्लो हो गया और उसके अंदर का गंदा पानी गलियों में जमा हो गया। बार बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी इनकी सफाई नहीं की गई। गंदा पानी गलियों में जमा होने के कारण ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।


महम के इमलीगढ़ गांव में शिविर सफाई न होने के कारण शिविर ओवर फ्लो से गली में बदबूदार पानी से लोगो का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार नगरपालिका जेई ऐक्शन को लिखित में शिकायत दे चुके है। लेकिन समस्य ज्यो की तो बनी हुई है, प्रशासन की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। लेकिन समाधान नही किया गया जा रहा ।
ग्रमीणों ने बताया कि गांव का में रास्ता होने के कारण गांव की महिलाओं व बुजर्गो व स्कूल में बच्चों का आना जाना लगा रहता है जिसे कई बार यहाँ महिलाएं गिर गई और गहरी चोटें आई है एक बुजर्ग महिला का हाथ भी टूट गया।वही ग्रामीणों ने कहा महम में डेंगू का कहर है और शिविर से बदबू व गंदगी फैल रही है जिसे मक्खी मच्छर उतपन्न हो रहे है जिसे डेंगू जैसी भयंकर बीमारियों को न्योता देकर जनस्वास्थ्य विभाग लोगो के साथ खिलवाड़ कर रहा है।ग्रामीणों ने जल्द शिवरों की सफाई करने की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |