मांगे पूरी होने तक नहीं जाएंगी घर पर - जगमति मलिक
मांगे पूरी होने तक नहीं जाएंगी घर पर - जगमति मलिक
नारनौंद
: कस्बे में आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों को लेकर सातवें दिन भी
भूख-हड़ताल जारी रही। आंगनवाड़ी वर्करों की मांग की जब तक सरकार उनकी
मांगों को पूरा नहीं करती तब तक वह अपने घरों पर नहीं लौटेंगे। आंगनवाड़ी
वर्कर व हेल्पर पिछले 47 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए
हैं धरने की अध्यक्षता वर्कर संतोष मलिक ने की उन्होंने सरकार पर आरोप
लगाते हुए कहा कि हम पिछले 47 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन सरकार
हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वही सरकार दावा कर रही है कि
महिलाओं के हकों के लिए अनेक कानून लागू करके उनको राहत देने का काम किया
है। लेकिन सरकार इसके विपरीत कार्य करते हुए हमारी मांगों पर कोई ध्यान
नहीं दे रही। जिसके कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने को सम्बोधित करते हुए महासचिव जगमति मलिक ने कहा कि अगर जल्दी हमारी
मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम 29 नवम्बर से कैथल में मंत्री कमलेश
ढांडा आवास के सामने हमारी सीनियर नेता को आमरण अनशन पर बैठायेगे जिसका
जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks