स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए किसानों की लगेगी लाटरी, सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप

 ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए किसानों की लगेगी लाटरी, सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप


चंडीगढ़ - खेतों में सिंचाई को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन बहुत ही जल्दी दिए जाएंगे। वहीं खेतों में सोलर पंप भी लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है

पांच एकड़ तक की खेती के लिए किसान 5 हार्स पावर व 10 हार्स पावर के सोलर पंप को काफी पसंद कर रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए 20 हजार सोलर पंप मंजूर किए गए थे, जिनमें से 6 हजार सोलर पंप लगाए जा चुके हैं तथा 14 हजार सोलर पंप जल्द ही लगा  दिए जाएंगे। सोलर पंप पर भारत सरकार की ओर से 35 प्रतिशत तथा हरियाणा सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है और किसान को केवल कुल लागत का 25 प्रतिशत खर्च ही वहन करना पड़ता है।


मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि बिजली निगम की ओर से 15 हजार बिजली के नए ट्यूबवैल कनेक्शन को मंजूरी दी गई है, जो जल्द ही किसानों को दिए जाएंगे और जून 2022 तक प्राप्त सभी आवेदनकर्ता किसानों को कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |