नारनौंद में डेंगू के डंक से चार बिमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
नारनौंद में डेंगू के डंक से चार बिमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
नारनौंद में भी डेंगू ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक केवल चार ही लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लेकिन धरातल पर देखा जाए तो यह आंकड़ा इससे बड़ा हो सकता है। क्योंकि यहां के अधिकतर लोग सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पतालों में इलाज करवाते हैं।
नारनौंद के सीनियर डॉक्टर यशपाल के अनुसार नारनौंद के नागरिक अस्पताल के अंतर्गत आने वाले सभी 26 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीमें घर-घर जाकर पानी में डेंगू के लारवा चेक करने का काम कर रही है। टीमों के सदस्य इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने तथा आसपास किसी गड्ढे में पानी एकत्रित न होने दें। इसके अतिरिक्त कूलर फ्रिज का पानी भी लगातार बदलता रहे। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर दवाइयां ले।
नारनौंद के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या।
नारनौल शहर में डेंगू के 4 मरीजों के अतिरिक्त खांडा खेड़ी में एक कौन खुर्द में एक मिर्चपुर में एक मिरज अभी तक डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। जिन्होंने अपने अपने तरीके से सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में इलाज लेने के बावजूद सभी मरीज अपने घर पर ही इलाज ले रहे हैं। जो सभी खतरों से बाहर दिखाई देते हैं। नारनौंद अस्पताल के एसएमओ ने बताया की नारनौंद प्रशासन की तरफ से भी नारनौंद के एसडीएम ने प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए बजट से सभी वीडियो व सचिव फागिंग मशीन खरीद सकते हैं। इसके लिए सभी वीडियो नगर पालिका व ग्राम सचिव को इसकी जानकारी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks