शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर के खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते मेडलना
नारनौंद : सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती कबड्डी एकेडमी मिर्चपुर के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया है। एकेडमी में पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती कबड्डी एकेडमी मिर्चपुर के संचालक पहलवान अजय ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर नेशनल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित की गई थी। जिसमें एकेडमी के पहलवान अंकित सिहाग ने 61 किलोग्राम फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया वही दीपक नेहरा ने 97 किलोग्राम फ्री स्टाइल में रजत मेडल जीतकर जीत का परचम लहराया। पहलवान अंकित सिहाग का चयन कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भी किया गया है। दोनों पहलवानों का अकैडमी में पहुंचने पर फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया एकेडमी के अन्य पहलवान भी अनेक प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर एकेडमी का नाम रोशन कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks