स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खाद की कमी नहीं तो बहन बेटियां लाइन में क्यों - हुड्डा

चण्डीगढ़ / कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म:हुड्‌डा बोले- प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं, खाद का स्टॉक है तो लाइन में क्यों खड़ी बहन-बेटियां



कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुई।बैठक करीब एक बजे खत्म हुई। बैठक के बाद हुड्डा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। विश्वविद्यालय में भर्तियां एचपीएससी और हरियाणा स्टॉफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा करने का निर्णय विश्वविद्यालय की स्वायत्ता खत्म करेगा। यह शिक्षा के हित में नहीं है। यूजीसी की गाइडलाइन अनुसार नहीं है। सरकार की पॉलिसी विश्वविद्यालय की स्वतंत्रता खत्म करने जा रही है। सभी विश्वविद्यालयों की सिलेक्शन कमेटी होती है और गाइडलाइन होती है।


एमडीयू को मिला 76वां रेंक


हुड्ड्‌डा ने कहा कि पिछली विधानसभा में नकल के खिलाफ कानून आया था तो मैंने सवाल उठाया था। तब पूरे हाउस ने शोर मचाया था, तब सरकार ने मना कर दिया था। हुड्‌डा ने विधानसभा में हुई बहस की ऑडियों भी सुनाई। सरकार का यह फैसला शिक्षा पर भारी होगा। यूजीसी द्वारा जारी रैंकिंग में 100 में से केवल एमडीयू 76 वें नंबर पर आई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 119 वें नंबर पर है।


खाद की कमी नहीं तो बहन बेटियां लाइन में क्यों?


भाजपा जजपा के एक-एक दाना खरीद नारे पर चुटकी लेते हुए हुड्‌डा ने कहा कि बाजरा 800 रुपए प्रति क्विंटल बिका। धान न बिकने पर किसानों ने आत्महत्या की धमकी और मंडियों की तालाबंदी की। धान खरीद घोटाले की जांच नहीं हुई दो साल में हरियाणा के किसानों का धान नहीं खरीदा। खाद की कमी नहीं है तो बहन बेटियां लाइन में क्यों खड़ी‌ हैं

 

 पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की पीसी

किसानों के उत्थान के लिए दोनों गठबंधन पार्टियों जजपा भाजपा ने वादा किया था एक एक दाना खरीदेंगे , लेकिन बाजरा नहीं खरीदा भवान्तर के तहत 600 रुपये दिए और 800 - 900 रुपये भाव मिला - हुड्डा

हर नेता और मंत्री रोज़ कहते हैं DAP की कमी नहीं है तो , क्यो मेरी बहन बेटियां लाइन में खड़ी हैं अगर खाद की कमी नहीं है तो , रोज फोटोज सामने आती हैं कि DAP के लिए लाइन में लगी हुई हैं - हुड्डा

कोई नया अस्पताल नहीं इन्होंने बनाया, प्लेटलेट्स किट उपलब्ध नहीं है - हुड्डा

डेंगू के टेस्ट करने तक कि किट नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल नहीं है - हुड्डा

देश मे कोई भी राज्य  5 साल में डोमिसाइल नहीं देता, तो ये ऐसा क्यों कर रहे हैं , 75 फीसदी नौकरी में आरक्षण देने का फैसला सिर्फ धोखा किया जा रहा है, हरियाणा रेजीडेंसी सर्टिफिकेट 15 साल ही रखना चाहिए - हुड्डा

हर साल 2.5 लाख बेरोजगार बढ़ रहे हैं, 4 फीसदी रोजगार ही दे रहे हैं - हुड्डा

किसी भी ड्रेन की सफाई नहीं कर रहे, मनरेगा का जो इस्तेमाल नहीं हो रहा है - हुड्डा

आज हरियाणा , चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब से महंगा पेट्रोल डीजल है, पहले सस्ता होता था - हुड्डा

पेपर लीक कितने हो चुके हैं, सरकार को क्या संकोच है, किससे डर रहे हैं, इसकी सीबीआई जांच करवानी चाहिए - हुड्डा

बड़े अफसोस के साथ कह रहा हूँ, न तो स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन बढ़ी, न तो गठन किया स्वतंत्रता सेनानी कमेटी का - हुड्डा

जनसंख्या बढ़ रही है, और रोजगार कम हो रहे हैं जिस कारण, कर्मचारी घट रहे हैं - हुड्डा

सबकुछ खत्म करने में लगे हैं,कुछ तो छोड़ दो हरियाणा में - हुड्डा

ऐसा लगता है प्रदेश में सरकार है ही नहीं - हुड्डा

बरोदा उपचुनाव जीते थे, ऐलनाबाद में हार गए , पार्टी को मंथन करना चाहिए - हुड्डा

चुनाव दो बातों पर लड़ा जाता है, सिलेक्शन और इलेक्शन - हुड्डा

प्रत्याशी अगर सही होता, और इलेक्शन सही लड़ा होता तो जीतते - हुड्डा

ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्याशी ने सही से चुनाव नहीं लड़ा जैसे लड़ना चाहिए था, ये भी एक कारण है, और भी कई कारण रहे होंगे - हुड्डा

18 नवंबर को 'विपक्ष आपके समक्ष' के तहत अगला कार्यक्रम जींद में होगा - हुड्डा

कुमारी सैलजा के मीटिंग में नही होने के सवाल पर बोले हुड्डा

जरूरी नहीं मुझे वे मुझे हर मीटिंग में बुलाए या मैं उनको हर मीटिंग में बुलाऊं

हुड्डा ने कहा आज की बैठक में 25 - 26 विधायक थे जो नहीं आए थेउन्होंने कारण बताया था

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |