स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पहाड़ों पर घूमने गए दो दोस्तों का सड़क दुर्घटना में निधन

 पहाड़ों पर घूमने गए दो दोस्तों का सड़क दुर्घटना में निधन


नारनौंद : तीन दिन पहले पांच दोस्तों ने पहाड़ों पर घूमने की योजना बनाई और वो घूमने के लिए शिमला पहुंच गए जब वापस आ रहे थे तो नरवाना के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही ग्रामीणों को यह सूचना मिली तो गांव में मातम छा गया।

मिर्चपुर निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र राजपाल बी ए द्वितीय वर्ष का छात्र है जो कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है वह पिछले काफी दिनों से नौकरी के लिए हिसार के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहे थे। भैणी अमीरपुर निवासी दीपक पुत्र ओम प्रकाश बारहवीं कक्षा के बाद नौकरी के लिए हिसार के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। और उसके बाद वह पीजी में चले जाते थे दोनों की आपस में गहरी दोस्ती थी इनके साथ राजस्थान निवासी सोनू पुत्र शीशपाल की भी दोस्ती थी वह भी उसी पीजी में रहता था सभी ने सैर सपाटे पर चलने के लिए पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई। और 5 नवंबर को अपनी निजी गाड़ी लेकर शिमला जाने के लिए चलें वह शिमला पहुंच गए थे तो एक अन्य दोस्त का हिसाब से उनके पास फोन गया तो उसने कहा कि आप वापस आ जाओ हिसार में आने के बाद राजस्थान घूमने के लिए चलेंगे तो तीनों शिमला से वापिस हिसार आ रहे थे तो नरवाना के पास उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई जिसके कारण भैनी अमीरपुर निवासी दीपक, मिर्चपुर निवासी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजथल निवासी सोनू पुत्र शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भैणी अमीरपुर  निवासी दीपक अपने घर में सबसे बड़ा भाई है। एक भाई उसका छोटा है और माता पिता खेती करके घर का गुजारा करते हैं। वही मिर्चपुर निवासी सोनू का एक भाई बड़ा है और दोनों भाई अभी तक अविवाहित थे। पिता किसान है और मां ग्रहणी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |