स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऊंट के मुंह में जीरे के समान मिल रहा है किसानों को डिएपी:- सांसद सुशील गुप्ता


ऊंट के मुंह में जीरे के समान मिल रहा है किसानों को डिएपी:- सांसद सुशील गुप्ता 

कस्बे के जींद रोड पर ट्रैक्टर अजैंसी के सामने आम आदमी पार्टी ने अपना कार्यालय खोला है। कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पहुंचे। उन्होंने नारनौंद में पहुंचकर रिबन काट कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी अपने पांव पसार रही है। लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए पार्टी ने पार्टी विस्तार के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान के तहत नारनौंद में आज आम आदमी पार्टी कार्यालय खोला गया है। उन्होंने डीएपी व यूरिया खाद की कमी पर सरकार की किसानों के प्रति अनदेखी करार देते हुए कहा कि किसानों को लाईन में लगकर पुलिस सुरक्षा में 1 या 2 कट्टा खाद का दिया जा रहा है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के दिल्ली कूच में संसद का घेराव करेंगे तो आम आदमी पार्टी उन्हें अपना पूर्ण समर्थन करेगी।
 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |