हिसार जिले में डेंगू संक्रमण के 23 नए मामले
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को डेंगू संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40 हो गया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक 5234 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 948 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला है। 907 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके है। डेंगू के सामान्य रूप से देखे जाने वाले लक्षणों में मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, तेज बुखार, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यक इलाज शुरू करवा लें। उन्होंने कहा कि डेंगू के कम होते प्रभाव के बावजूद भी नागरिक सभी सावधानियां जरूर बरतें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks