विद्यार्थियों को उसके अनुरूप ही तैयार करना चाहिए।
मंगलवार को चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के मास कम्यूनिकेशन विभाग के तत्वाधान में एमए माॅस कम्यूनिकेशन के पाठ्यक्रम बेहतर बनाने के लिये पाठ्यक्रम वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें एक्सपर्ट के तौर पर वीबीएस पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपूर के पूर्व कूलपति प्रो. पीसी पातांजली, हरिभूमि समाचारपत्र ग्रुप के संपादक श्री ओमकार चैधरी, सीनियर टेलीविजन जर्नलिस्ट एंड एंकर दिल्ली से श्री राज चावला, जे वाॅल्टर थाॅम्पसन विज्ञापन कंपनी गुरूग्राम से सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एंड़ एक्जक्यूटिव प्लानिंग डायरेक्टर श्री अनीरबान चैधरी, दी ट्रिब्यून चंड़ीगढ़ के सीनियर काॅटूनिस्ट श्री संदीप जोशी, हरिभूमि समाचारपत्र रोहतक से वरिष्ठ पत्रकार श्री धमेन्द्र कुवांरी शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को बेहतर पाठ्यक्रम देने के लिये एक्पर्ट कमेटी ने पूरे पाठ्यक्रम की गहराई से जांच की व निर्णय लिये कि पाठ्यक्रम को मीडिया इंड़स्ट्री के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो। इसी के चलते पाठ्यक्रम के द्वितीय समेस्टर में शामिल इंटरशिप को चतूर्थ समेस्टर में किया गया व निर्णय लिया कि इस पूरे चतूर्थ समेस्टर में विद्यार्थी इंडस्ट्री में कार्य करेगें जोकि सभी के लिये अनिवार्य होगा, इसी के तहत इंटरशिप के दौरान यदि विद्यार्थी को जाॅब आॅफर होती है, विभाग उसे जाॅब के लिये मान्यता देगा। साथ ही शुरूआत के तीन सेमेस्टर में विद्यार्थी फैकशन्ल सब्जेक्ट का अघ्ययन करेगा जिसमें देश-विदेश व राज्यों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जायेगी, जिसे पास करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रत्येक समेस्टर में विद्यार्थियों के लिये वर्कशाप, सेमीनार, इंड़स्ट्री विजिट, प्रजेंटेशन, मैथली मैगजीन, समाचारपत्र, न्यूज बूलेटिन विद्यार्थियों के लिये अनिवार्य होगें। इस दौरान वीबीएस पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपूर के पूर्व कूलपति प्रो. पीसी पातांजली ने कहा कि देखने में आता है कि अधिकतर जगह विद्यार्थियों को अपने राज्य के बारे में ज्ञान नहीं होता, देश-दूनिया की खबरों से वह अनभिगय होते है, जिससे मीडिया इंडस्टी में जाॅब के दौरान उनके दिक्कत होती है। मास कम्यूनिकेशन जाॅब आॅरिऐटिंड कोर्स है, विद्यार्थियों को उसके अनुरूप ही तैयार करना चाहिए। हरिभूमि समाचारपत्र ग्रुप के संपादक श्री ओमकार चैधरी ने कहा कि मास कम्यूनिकेशन जाॅब ओरियेंटिड कोर्से होने के बावजूद काफी विश्वविद्यालय शाब्दिक ज्ञान देते है, जिससे विद्यार्थी मीडिया इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार नहीं हो पाता। इसके लिये मास कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों को कम से कम दो महीने का प्रशिक्षण मीडिया हाउस में देना अनिवार्य किया जाना चाहिए। सीनियर टेलीविजन जर्नलिस्ट एंड एंकर, नई दिल्ली से श्री राज चावला ने कहा कि विद्यार्थियों को शुरूआत के तीन समैस्टर में विभाग में हर प्रकार की तकनीकी नाॅलेज देनी चाहिए, उन्हें काॅम्रा की, कैमरा शाॅट, कैमरा एंगल, डाॅक्यूमेंट्री, न्यूज बूलेटिन, फिल्ड़ रिपोर्टिंग आदि। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ग्रामीण पत्रकारिता की ओर अपना रूझान करना चाहिए, साथ ही हरियाणा में स्पोट्र्स जर्नलिज्म में बेहतर कैरियर है। जे वाॅल्टर थाॅम्पसन विज्ञापन कंपनी गुरूग्राम से सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एंड़ एक्जक्यूटिव प्लानिंग डायरेक्टर श्री अनीरबान चैधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को क्रिएटिव होना जरूरी है, इसके लिये वह तरह तरह के आईडियों पर विचार करे एवं डाॅक्यूमेंट्री, शाॅर्ट फिल्म व विज्ञापन तैयार करे, जिससे उनकी क्रिएटिव समझ बढ़े। दी ट्रिब्यून चंड़ीगढ़ के सीनियर काॅटूनिस्ट श्री संदीप जोशी ने कहा कि पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को साॅफटवेयर की जानकारी देना आवश्यक है, जिसमें मुख्य रूप से जो मीडिया इंड़स्ट्री में प्रयोग किये जाते है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में फोटोशाॅप, इन-डिजाईन, क्वार्कएक्सप्रेस एवं आॅडियों व विडियों एडिटिंग के साॅफटवेयर शामिल किये जाये, जिससे मीडिया इंड़स्ट्री में उनकी डिमांड बढ़े। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रों आरबी सौलंकी ने कहा कि मास कम्यूनिकेशन विभाग के पाठ्यक्रम को बेहतर रूप देने के लिये इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिससे विद्यार्थियों को मीड़िया इंडस्ट्री के अनुरूप पाठ्यक्रम मिले एवं उनके बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ राजबीर सिंह ने कहा कि मास कम्यूनिकेशन एक बेहतर विषय है, इसके पाठ्यक्रम को जितना बेहतर बनाया जायेगा, विद्यार्थी उतना ही क्रिएटिव होगा व इंडस्ट्री में जाॅब के लिये उनकी डिमांड बढे़गी। मास कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरपर्सन प्रों संजय कुमार सिंहा ने इस दौरान आये सभी एक्सपर्ट का घन्यावाद किया। इस दौरान मास कम्येनिकेशन विभाग के प्राघ्यापक व विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks