साल का पहला चंद्रग्रहण 31 को, 176 साल बाद बनेगा पुष्य नक्षत्र का संयोग…
भोपाल। आगामी 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा के दिन वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण पडऩे जा रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण (खग्रास) होगा, जिसे पूरे भारत समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह चंद्रग्रहण पुष्प नक्षत्र में पड़ेगा और 31 जनवरी को ऐसा शुभ संयोग 176 साल बाद बन रहा है। राजधानी भोपाल के नेहरूनगर स्थित ज्योतिषमठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के मुताबिक 31 जनवरी को माघ माह की पूर्णिमा के दिन इस साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ रहा है।
जो खग्रास होगा और पुष्प नक्षत्र के शुभ संयोग में पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शाम को 5.18 बजे प्रारंभ होने वाला यह खग्रास चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण रात 8.42 पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनट होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वी भारत, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्कम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण प्रारंभ होने के पहले ही चंद्रोदय हो जाएगा। इसलिए इन प्रदेशों में खग्रास रूप में चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks