स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने घर के अलावा आस पड़ोस में भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। यह शब्द पुलिस पीआरओ पवन कपूर ने बुधवार को हिंदी दिवस पर पुलिस लाइन में स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पौधा रोपण करने के उपरांत छात्रों को अपने सम्बोधन में कहें। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक संजय कुमार, पवन कुमार गोयल व अध्यापिकाएं पूजा देवी, मेनका देवी, नुपूर, सुनीता देवी, ललिता रानी, रिंकी, सुमन बाला, एएसआई नीेश शर्मा आदि मौजूद थे। ज्ञात रहे कि 14 सितम्बर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी हैं लेकिन हम आज के दौर में हिंदी भाषा से पिछड़ते जा रहे हैं। हम सब को मिलकर हिंदी भाषा के प्रति सजग होकर राष्ट्र भाषा के प्रति जागरूक होकर अपनी मात्र भाषा को आगे बढ़ाना होगा। हिंदी दिवस के अवसर पर पीआरओ पवन कपूर ने अपने जन्मदिवस पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में एक नन्ही सी बेटी गर्व व निकुंज से एक पौधा रोपण भी करवाया। उन्होंने कहा कि सभी को चाहिए कि वह अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएं तथा समाज में फैली बुराइयों जैसे भू्रण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, स्वचछता अभ्यिान, नाबालिग की शादी न करना, न्याय के प्रति महिलाओं का जागरूक होना, यातायात के नियमों की पालना करना तथा शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाना आदि के लिए स्वयं भी लोग जागरूक हो तथा दूसरों को भी जागरूक करने का काम करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |