स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सतरोल खाप टूटने के कागार पर

सतरोल खाप टूटने के कागार पर
   नारनौंद : 
 सतरोल खाप की कार्यकारिणी के बीच राजनीति घुसने को लेकर खाप धड़ों में बंटनी शुरू हो गई है। इसको बचाने के लिए नारनौंद तपे के प्रधान कृष्ण लोहान की अध्यक्षता में नारनौंद की अनाज मंडी में खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। लेकिन खाप प्रधान द्वारा प्रधानपद से त्यागपत्र न देने के फैसले के बाद करीबन सात घंटे चली पंचायत आज भी बेनतीजा रही। जिसके बाद नारनौंद तपे के लोगों ने खाप की कार्यकारिणी से त्यागपत्र देते हुए कहा कि आगे से नारनौंद तपा इन्द्रसिंह को अपना प्रधान नहीं मानता। वहीं पेटवाड़ तपा खाप प्रधान का पहले ही विरोध कर चुका है। नारनौंद की अनाज मंडी में सतरोल खाप की पंचायत करीब सात घंटे तक चली। पंचायत की शुरूआत में अध्यक्ष कृष्ण लोहान ने दो मुद्दे रखे कि पुराने प्रधान ने अपने कार्यकाल में कुछ गलतियां की हैं। इस वजह से वो अपने पद से त्यागपत्र दे और जाट आरक्षण के दौरान भी प्रधान ने गलत ब्यानबाजी करके खाप का नाम धूमिल करने का काम किया है। पंचायत में अलग अलग लोगों ने अपने विचार रखे और कहा कि इन मुद्दों की वजह से प्रधान को अभी नहीं हटाया जाएगा और इन्द्र सिंह ही सतरोल खाप के प्रधान बने रहेगें। लेकिन पेटवाड़ व नारनौंद तपे के लोगों ने इन्द्रसिंह पर त्यागपत्र देने का दबाव बनाया लेकिन उन्होनें त्यागपत्र नहीं दिया। पंचायत के दौरान काफी बार लोग खड़े होकर पंचायत का बहिष्कार करते रहे। आखिरकर बिगड़ती स्थिति को देखकर पंचायत स्थगित कर दी गई। इस पंचायत के बाद नारनौंद तपे के लोगों ने अनाज मंडी में ही पंचायत कर निर्णय लिया कि वो आज से इन्द्र सिंह को खाप का अध्यक्ष नहीं मानते और जो भी लोग खाप की कार्यकारिणी में शामिल हैं जिनमें खाप महासचिव महाबीर सिंह, युवा खाप अध्यक्ष मुकेश लोहान, प्रवक्ता योगेन्द्र माजरा, कार्यकारिणी सदस्य जयबीर माजरा व दिलबाग माढ़ा ने अपना त्यागपत्र दे दिया और चारों तपों की सहमति से जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके साथ नारनौंद तपा साथ होगा। नफेसिंह पेटवाड़, लाभ सिंह पहलवान, फुलकुमार पेटवाड़, रामफल पाली, होशियार सिंह, पृथ्वी खांडा, मुकेश लोहान, राजा लाठर, कृष्ण लोहान, कैप्टन महाबीर लोहान, कृष्ण धर्मखेड़ी, सुंदर सिंह धर्मखेड़ी, पूर्व सरपंच बिल्लू पुट्ठी, बिजेन्द्र पहलवान, दिलबाग नम्बरदार माढ़ा, शमशेर लोहान, सरपंच हटटी बास इत्यादि मौजूद थे। बॉक्स पंचायत के अध्यक्ष कृष्ण लोहान ने बताया कि पंचायत में कोई भी फैसला सिरे नहीं चढ़ पाया। नारनौंद तपे ने सर्वसमिति से फैसला लिया है कि अगर चारों तपे नया प्रधान बनाने के लिए एकमत होते हैं तो नारनौंद तपा उनके साथ होगा। आज से नारनौंद तपा इन्द्रसिंह को खाप प्रधान नहीं मानेगा। बॉक्स खाप के पूर्व युवा अध्यक्ष मुकेश लोहान ने बताया कि नारनौंद तपे के लोगों ने सतरोल खाप के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। नारनौंद तपा पूरी तरह से संगठित है। आज हुई पंचायत में कुछ लोग राजनेताओं से प्रेरित होकर आए थे और उन्होनें पंचायत को अस्थिर कर माहौल को खराब कर दिया। बॉक्स सतरोल खाप के पूर्व महासचिव कैप्टन महाबीर सिंह ने बताया कि पंचायत में कोई सामाजिक सरोकार नहीं था। कुछ लोग खाप में राजनीति हस्क्षेप करने के लिए आए हुए थे और वो अपने मंसूबों में कामयाब भी हो गए। इसलिए पंचायत बेनतीजा रही। सतरोल खाप के सभी पदाधिकारियों ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। बॉक्स पेटवाड़ तपे के मा. फुलकुमार पेटवाड़ ने बताया कि खाप में राजनीति होने लगी है। जिसके कारण खाप कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही और न ही खाप प्रधान अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। जिसका पेटवाड़ तपा पहले ही विरोध कर चुका है। बॉक्स खाप के प्रधान सुबेदार इन्द्रसिंह ने बताया कि आज भी चारों तपे उसके साथ हैं। कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं जोकि गलत है। मैनें अपने कार्यकाल के दौरान खाप में काफी महत्वपूर्ण फैसले कर खाप को देश में पहचान दिलवाई है। जल्द ही पंचायत का आयोजन करके सभी को मना लिया जाएगा। फोटो कैप्शन - 1 नारनौंद : सतरोल खाप की पंचायत को संबोधित करते खाप प्रधान इन्द्रसिंह

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |