स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे चार आरोपियों को सीआईए ने किया काबू,
सभी आरोपियों से तीन पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद,
एसएसपी डा.अरूण सिंह के दिशानिर्देशन पर पुलिस को मिल रही बड़ी कामयाबी,
जींद, 12 सितंबर
सीआईए जींद ने गुप्त सूचना के आधार पर नरवाना की अनाज मंडी से चार आरोपियों मोर
पत्ति नरवाना निवासी अंकित व अमित, भगत सिंह कालोनी नरवाना निवासी सोनू व
नरवाना निवासी विकास उर्फ बोक्सर को गिरफतार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
गिरफतार किए गए सभी आरोपियों के कब्जे से सीआईए टीम ने 315 बोर के तीन पिस्टल व एक जिंदा करतूस भी बरामद किया हैं। सभी आरोपियों को पुलिस नरवाना अदालत में पेश करेगी। इस मामले में डीएसपी नरवाना कुलवंत बिश्रोई ने सिटी थाना नरवाना में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रवर पुलिस अधीक्षक डा.अरूण सिंह के दिशानिर्देशन में पुलिस तत्परता से अपराधियों पर नकेल कसने में लगी हुई हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सीआईए टीम इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर इन चार आरोपियों अंकित व अमित, सोनू व विकास उर्फ बोक्सर को गिरफतार किया हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से अंकित व विकास के खिलाफ मोर पत्ती नरवाना निवासी धर्मेन्द्र चोपड़ा को जान से मारने की नियत से उस पर गोली चलाने का नरवाना में धारा 3०7 के तहत मामला भी दर्ज हैं। अंकित जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था और अब फिर अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेन्द्र को जान से मारने की फिराक में था। लेकिन उसके मनसूबे कामयाब नहीं हुए और अंकित व विकास को उसके साथियों सहित सीआईए टीम ने घटना को अंजाम देने से पहले ही काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि सीआईए टीम ने इन चारों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तीन पिस्टल व एक जिंदा करतूस भी बरामद किया हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार नरवाना अदालत में पेश किया जाएगा।
-------------

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |