चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, स्वच्छता पखवाडे के इस अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 2 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुपम भाटिया व जनसंचार विभाग से डॉ. मंजू कटारिया स्वच्छता पखवाडे के अभियान को पूरा करने के लिए जींद के जीरो ग्राउंड पर गये और सभी स्थानों का मुआयना किया. इसके अंतर्गत नगर निगम की अध्यक्षया पूनम सैनी से विचार- विमर्श के लिए भी राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने स्वच्छता को लेकर कई सवाल किये और अध्यक्षया ने बहुत ही खुले मन से सभी प्रश्नों का उत्तर दिया. जिसमे उन्होंने अपनी केवल खूबियों को ही नही बताया अपितु अनपी कमियों को बताने में भी नही हिचकी. अध्यक्षया पूनम सैनी ने बताया की अब तक टपरीवास मे 23 शौचालयों का निर्माण करवा दिया गया है. और टपरीवास को पूरी तरीके से साफ़ करने का अभियान ज़ारी है. अध्यक्षया ने यह भी बताया की शहर में हर जगह कूड़ेदान रखवा दिए गये है और साथ ही लोगों को सफाई के लिए अनुसाशित भी कर रहे है. एक विद्यार्थी के सवाल का जवाब देते हुए पूनम सैनी ने कहा की अभी तक नंदीशाला में 900 पशुओं को भेज दिया गया है. आज शहर में मुश्किल ही कोई आवारा पशु घूमते हुए नज़र आएगा. इसी सवाल को आगे बताते हुए कहा की नंदीशाला को पूरी तरह से साफ़ कर दिया गया है. नगर निगम की अध्यक्षया पूनम सैनी ने बड़े ही हर्ष के साथ बताया की 15 सितम्बर से हरियाना नगर निगम एक ऐप्प शुरू करने जा रहा है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी भी गड्डे को फोटो खीँच कर इस ऐप्प पर डाल सकता है नगर निगम जींद उस गड्डे को 20 दिनों में ठीक कर देगी. साथ ही अध्यक्षया ने कहा की पी. डब्ल्यु. डी. और नगर निगम मिल कर काम करे तो पूरा जींद जिला स्वच्छता के पायदान पर पहले नम्बर पर आ जाएगा. अध्यक्षया ने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद किया की और कहा की इस टीम के बिना इस मिशन को कर पाना बेहद मुश्किल था. इस टीम के सदस्य है पूनम सैनी, अनिल नागपाल, सियाराम गोयल, रिंकू, करमबीर मोना, राममेहर, गुलशन, हरीश, भारत भूषण, सुधीर, एम. इ. बलराज सिंगला और सतीश गर्ग, जवाहर सैनी जो भाजपा के स्टेट सकेट्री है.
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, के कुलपति प्रोफ. राजबीर सोलंकी ने स्वच्छता पखवाडे के अभियान को लेकर कहा की यदि देश को विश्व के परचम पर लहराना है शिक्षित- वर्ग को सबसे आगे आकर स्वच्छता को अपनाना होगा और सभी को स्वच्छता को लेकर प्रोत्साहित करना होगा.
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर सिंह ने कहा की यदि स्वच्छता को लाना है तो उसके लिए दुसरे पर निर्भर न हुते हुए खुद से पहल करनी जरुरी है. इसलिए सबको मिलकर कदम से कदम मिला कर चलना होगा और देश को स्वच्छ कर होगा.
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रोफ. संदीप बेरवाल ने कहा की यदि स्वच्छता लानी है तो पहले अपने सोच को स्वच्छ करना जरुरी है. अच्छी सोच से ही अच्छे काम होते है यही काम देख को आगे से आगे ले कर जाते है. राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थी राष्ट्र के प्रति जागरूक होना तो सीखता ही है इसके साथ साथ अपने कर्तव्यों को भी करना सीख जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks