स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऊं नम: शिमाय मंदिर का इतिहास

ऊं नम: शिमाय
मंदिर का इतिहास
नारनौंद :
नारनौंद के प्राचीन बुढ़ा महादेव शिव मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और नारनौंद क्षेत्र के लोगों में इस मंदिर के प्रति काफी श्रद्धा है और शिवरात्री के दिन आसपास के लोग ही नहीं बल्कि यहां से दूर दराज रहने वाले लोग भी यहां पर माथा टेकने के लिए आते हैं। लोगों का कहना है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर पूर्ण तो होती ही है साथ ही उसके जीवन के अनेक भयानक कर्म भी कट जाते हैं। शिव रात्री के दिन मंदिर को दुल्हन की तरह सजा कर विशेष तरीके से पूजा की जाती है।
मंदिर की विशेषताएं
नारनौंद कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास बुढ़ा बाबा महादेव मंदिर का निर्माण सैकड़ों वर्ष पूर्व किया गय ा था। इस मंदिर की आसपास के क्षेत्र में काफी मान्यता है। सावन के महीने में मंदिर में विशेष तरह की पूजा का आयोजन किया जाता है और शिव रात्री के दिन सैकड़ों शिव भक्त इस मंदिर के शिव लिंग पर गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव को खुश कर मनोकामना मांगते हैं तो सच्ची श्रद्धा से मांगने वाले व्यक्ति की हर जायज मांग को महादेव पूर्ण करते हैं। इस मंदिर में आसपास के अनेक गांव के लोगों सहित यहां से बाहर रहने वाले लोग भी शिवरात्री के दिन भक्त पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। शिवरात्री के दिन मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
बॉक्स
मंदिर के पुजारी शीला देवी ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण हुए सैकड़ों वर्ष बीत चुके हैं और इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है। क्योंकि बुढ़ा बाबा महादेव हर मनुष्य की मनोकामना को पूर्ण करते हैं और उनके जीवन के हर संकट का हरण करते हैं। शिवरात्री के दिन इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर मनोकामना मांगते हैं।
बॉक्स
मंदिर के प्रधान रामू मित्तल ने बताया कि मंदिर में एक कमेटी बनाई हुई है जोकि मंदिर की देखरेख से लेकर यहां पर माथा टेकने आने वाले लोगों के लिए उचित प्रबंंध तो करती ही है। साथ ही सावन के महीने में शिवरात्री के दिन यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

फोटो कैप्शन - 3 नारनौंद : गांव नारनौंद का प्राचीन शिवलिंग।
4 नारनौंद : गांव नारनौंद का बुढ़ा बाबा महादेव मंदिर
5 नारनौंद : मंदिर की पुजारन शीला

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |