स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सुंदर ब्रांच नहर टूटने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न

सुंदर ब्रांच नहर टूटने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न
किसानों ने की मुआवजे की मांग
करीब 12 घंटे बाद भी नहर को पाटने में प्रशासन रहा नाकाम
नारनौंद :
उपमंडल के गांव मदनहेड़ी में सुंदर ब्रांच नहर टूटने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी तो प्रशासन नहर को पाटने में जुट गया। लेकिन नहर में पानी का बहाव कम न होने के कारण प्रशासन व किसान नहर को पाटने में कामयाब नहीं हो सके और पीछे से नहर में पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। परंतु पीछे पहाड़ों में तेज बारिश के कारण नहर में पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा और करीब 12 घंटे बाद भी नहर को पाटा नहीं जा सका।
बुधवार की रात को अज्ञात कारणों से सुंदर ब्रांच नहर गांव मदनहेड़ी के खेतों में टूट गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी। किसान पप्पू मोर, रमेश, राममेहर, कुलदीप, कृष्ण, जयबीर, नरेन्द्र, महाबीर इत्यादि किसानों ने बताया कि नहर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहर में दरार आई है। जिसके कारण उनके खेतों में खड़ी कपास व बाजरे की फसल तो नष्ट हो गई। साथ ही ज्यादा जलभराव के कारण धान की फसल भी नष्ट हो गई। नहर टूटने की सूचना विभाग को दी गई। लेकिन सुबह से नहर विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने नहर को पाटने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया और लगातार नहर के पानी में बढ़ौतरी हो रही है और कटाव भी बढ़ रहा है। लेकिन देर शाम तक नहर को नहीं पाटा जा सका। जिससे उनके गांव सहित आसपास के गांव के किसानों की हजारों एकड़ फसल जलभराव से नष्ट हो गई। किसानों ने सरकार व प्रशासन से उनकी नष्ट हुई फसलों का प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा दिया जाए।
बॉक्स
गांव के सरपंच नरेन्द्र ने बताया कि नहर की पटरियों पर मिट्टी कम है और पानी ज्यादा होने के कारण नहर ओवरफलो होकर अपने आप टूट गई। जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई। प्रशासन ने किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देकर इसकी भरपाई करनी चाहिए।
बॉक्स
इस संबंध में नहर विभाग के एक्सईएन दलीप कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को नहर में दरार कर दी थी। विभाग की तरफ से दो जेसीबी मशीनों सहित एक हजार कट्टे मिट्टी के भरकर रखे हुए हैं। जैसे ही पानी का बहाव कम होगा उसी समय नहर को पाटने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बॉक्स
इस संबंध में बास थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि एसडीओ बलराज के ब्यान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नहर में दरार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो कैप्शन - 1 व 2 नारनौंद : गांव मदनहेड़ी के पास सुंदर ब्रांच नहर में आई दरार।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |