थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप हिसार में
Third Haryana Junior Boys and Girls Boxing Championship in Hisar - Hisar Haryana News
28 से 31 जुलाई तक आजाद नगर मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में आयोजित होगी चैंपियनशिप
हरियाणा न्यूज हिसार: थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप हिसार के आजाद नगर स्थित मनजी लोहन बॉक्सिंग क्लब में आयोजित होगी। यह जानकारी हिसार यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशंस के वाइस प्रेजिडेंट एडवोकेट मनोज कुश एवं रविंदर पानू, महासचिव हरियाणा बॉक्सिंग संघ ने कैमरी रोड स्थित उनके कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी।
मनोज कुश व रविंद्र पानू ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय जूनियर स्टेट चैम्पियनशिप (बालक / बालिका) 27 से 31 जुलाई तक आजाद नगर स्थित मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में होगी जिसमें पूरे प्रदेश से खिलाड़ी भाग लेंगे। इस टूनार्मेंट के विजेता खिलाड़ी 8 से 11 अगस्त तक एनसीओई रोहतक में चयन ट्रायल में भाग लेंगे। रोहतक ट्रायल में चयनित खिलाड़ी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे जो कि अबू धाबी में 27 अगस्त से 10 सितंबर तक होगी।
उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है तथा खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। पांच दिवसीय चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे उन्हें रोहतक ट्रायल के लिए भेजा जाएगा जहां से सेलेक्ट होने के बाद वे एशियन चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में सुनील राणा कोषाध्यक्ष, विकास लोहान बॉक्सिंग कोच, जगमोहन, अनिल नैन, विकास इंदौरा, सतीश जांगड़ा, लक्ष्मण, नवीन देव आदि भी मौजूद रहे।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें :-
हिसार में किशोरी से छेड़छाड़, छेड़छाड़ के मामले में दोषी को तीन वर्ष की कैद व जुर्माना,
सिरसा के रानियां में स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराई बस, पोल टूटकर 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर पड़ा,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks