तेज हवाओं से टूटे बिजली के पोल, खेतों की बिजली गुल
Power poles broken due to strong winds, power supply to fields disrupted - Hansi News
हरियाणा न्यूज नारनौंद : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में सोमवार के दोपहर को बारिश के साथ आई तेज हवाओं में बिजली के पोल टूटने से बिजली ट्रांसफर जमीन पर गिर गए। जिसके कारण खेतों की बिजली गुल हो गई और किसानों को धान की फसल में सिंचाई करने के लिए बिजली का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बिजली निगम से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनके टूटे हुए बिजली के पोलों को खड़ा किया जाए और उन पर ट्रांसफार्मर रखकर बिजली को सुचारू रूप से शुरू किया जाए।
गांव राजपुरा के किसान सुनील कोहाड़ व गांव सिसाय के किसान शमशेर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए अपने ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है। ताकि वह अपनी फसल में जरूर के मुताबिक सिंचाई कर सके। तीन दिनों पहले ही बारिश नहीं हो रही और खेतों में धान की फसल की सिंचाई करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु सोमवार की दोपहर को तेज आंधी के साथ आई बारिश में उनके खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पोल टूट कर जमीन पर गिर गए।
किसानों ने बताया कि उनके खेतों में सिसाय बिजली घर से पिल्लू खेड़ा फीड से होती है। लेकिन सोमवार को हवाओं में उनके खेतों में लगे बिजली के दो ट्रांसफार्मरों के पोल टूट कर गिर गए। जिसकी वजह से उनके खेतों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई और उनकी धान की फसल पानी के अभाव में सूखने लगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks