स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरिद्वार से आ रहे मामा भांजे की शामली सड़क हादसे में मौत, जींद सफीदों रोड़ पर भी दो की मौत

 Mama-bhanja coming from Haridwar died in road accident in Shamli and two also died on Jind Safidon road accident           

अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

हरियाणा न्यूज सफीदों : सफीदों उपमंडल के बहादुरपुर से बाइक पर हरिद्वार गए मामा-भांजा की उत्तर प्रदेश के शामली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अक्षय (25) व उसके भांजे लवकुश (16) निवासी बहादुरपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव बहादुरपुर में मातम का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सफीदों के नजदीकी गांव बहादुरपुर से दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक 21 जुलाई को हरिद्वार गए थे। 





जब वो दोनों हरिद्वार में नहाने के बाद दोनों बाइकों पर रात में वापस लौट रहे थे। उनमें से एक बाइक पर अक्षय व उसका भांजे लवकुश सवार थे। जैसे ही वो उत्तर प्रदेश के शामली के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 







बाइकों की टक्कर में दो की जान गई, दो घायल

हरियाणा न्यूज सफीदों : जींद सफीदों रोड़ पर स्थित गांव बुढ़ाखेड़ा के पास दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दो लोगों की मौत व दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में 6 साल की एक बच्ची भी शामिल है। मृत्तकों की पहचान भूपेंद्र (22) निवासी गांव मुआना व सुधीर (37) निवासी लखमीरवाला (जींद) तथा घायलों की पहचान मनदीप (23) निवासी गांव मुआना व बिंदू (6) निवासी लखमीरवाला (जींद) के रूप में हुई है।





बुढ़ाखेड़ा के पास आमने-सामने की टक्कर

 टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक जोरदार आवाज हुई। आवाज को सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एंबूलेंस बुलाकर सभी घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दो लोगों को मृत्त घोषित कर दिया व 2 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।








 जानकारी के अनुसार सफीदों-जींद सड़क मार्ग पर स्थित गांव बुढ़ाखेड़ा के पैट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते बाइकों पर सवार लोग सड़क पर आ गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कई एंबूलेंस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भूपेंद्र (22) निवासी गांव मुआना व सुधीर (37) निवासी लखमीरवाला (जींद) को मृत्त घोषित कर दिया तथा मनदीप (23) निवासी गांव मुआना व बिंदू (6) निवासी लखमीरवाला (जींद) को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया।


आज की हरियाणा की ताजा खबरें :

डीसी प्रदीप दहिया पहुंचे नारनौंद, अधिकारियों को लगाई फटकार, एसडीओ व सचिव का तबादला करने के आदेश, जाने नारनौंद में किस बात को लेकर अधिकारियों पर भड़के डीसी,

कांवड़ यात्रा व शिवरात्रि को लेकर हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये गलती करते ही पहुंच सकते हैं जेल

बजट पर देश भर के नेताओं की प्रक्रिया: बजट 2024 को विपक्षी नेताओं ने बताया कुर्सी बचाओ बजट, एनडीए नेताओं ने बताया विकसित भारत बनाने वाला बजट,

Jind News Today: मंजू होटल के कमरे में  मिला महिला का शव, हत्या की आशंका जताई, दोस्त के साथ मंगलवार को बुक करवाया था होटल में कमरा बुक

हांसी से बड़ी खबर : हीरो एजेंसी के मालिक के हत्याकांड का मामला, जजपा नेता की हत्या करने में मंत्री और चेयरमैन का नाम आया सामने, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

हिसार में किशोरी से छेड़छाड़, छेड़छाड़ के मामले में दोषी को तीन वर्ष की कैद व जुर्माना

कार चालक की टक्कर से बाइक सवार पीजीआई रोहतक के कर्मचारी की मौत, दूसरा कर्मचारी गंभीर , ड्यूटी पर जाते समय कार ने मारी टक्कर,

सिरसा के रानियां में स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराई बस, पोल टूटकर 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर पड़ा







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |