स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जवाहर नवोदय विद्यालय में लगी भयंकर आग, रिकॉर्ड व लाखों का सामान जला

 huge fire broke out in Jawahar Navodaya Vidyalaya Sirsa 

ओढां के जवाहर नवोदय विद्यालय में भयंकर आगजनी


हरियाणा न्यूज सिरसा/ओढां, राजू :  सिरसा जिले के गांव ओढां के PM shri Jawahar navoday vidyalay Sirsa में शुक्रवार रात्रि आगजनी की घटना हो गई। आग स्कूल के लिपिक कार्यालय में लगी जिसके बाद ये आग बरामदे व साथ लगते अधीक्षक कार्यालय में भी फैल गई। आगजनी में विद्यालय का रिकॉर्ड, अलमारियां, डिस्प्ले एलईडी, कंप्यूटर, इनवर्टर, एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। सूचना मिलते ही ओढां पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं कालांवाली व सिरसा से दमकल की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ( Fire in Jawahar navoday vidyalay Sirsa )






आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। वहीं सूचना के बाद शनिवार सुबह नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग से अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी लेते हुए मुआयना भी किया। वहीं विद्यालय के चेयरमैन एवं जिला उपायुक्त ने भी मामले की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट मांगी है। ( Sirsa News Hindi)







 जानकारी मुताबिक शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे चौकीदार सुखबीर सिंह ने जब लिपिक कार्यालय में धमाकों की आवाज सुनी तो उसने प्राचार्य को सूचना दी। प्राचार्य ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टाफ व पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद ओढां पुलिस पहुंची और दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। आग इतनी भयानक थी कि लिपिक कार्यालय में रखे रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। वहीं ये आग कार्यालय के बाहर बरामदे व साथ लगते अधीक्षक कार्यालय में भी फैल गई। ( Sirsa news today )








ये सामान जलकर हुआ खाक 

आगजनी में कार्यालय में रखा रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेज, अलमारियां, 4 कंप्यूटर, एक इनवर्टर, 2 एसी, 4 प्रिंटर व फर्नीचर के अलावा बरामदे में लगी डिस्प्ले एलईडी, अचीवमेंट पेंटिंग, हिस्ट्री, बच्चों के ओनर बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, पंखे व अन्य सामग्री जल गई। आगजनी के कारण इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। अंदर का तापमान अधिक होने के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद पूरी इमारत में धुआं फैल गया। शनिवार सुबह भी धुआं उठता रहा। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में लगे रहे। ( Sirsa Haryana news )









जयपुर संभाग से पहुंची टीम, उपायुक्त ने भी मांगी रिपोर्ट :-

 आगजनी की सूचना के बाद नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग से असिस्टेंट कमिश्नर सुखराज कौर, जेएनवी फतेहाबाद के प्राचार्य अनूप यादव व जेएनवी जींद के प्राचार्य धनीराम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए पूरी रिपोर्ट तैयार की। ये रिपोर्ट नवोदय विद्यालय समिति के डिप्टी कमिश्नर को भेजी जाएगी। वहीं विद्यालय के चेयरमैन एवं जिला उपायुक्त आर.के . सिंह ने विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा से घटना की जानकारी लेते हुए जीएसएसएस ओढां के प्राचार्य विक्रमजीत को मौके पर भेजकर पूरी रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। (sarsa jile ki khabar )









1987 से लेकर अब तक का पूरा रिकॉर्ड जलकर स्वाह :-

 इस आगजनी में विद्यालय के स्थापना वर्ष 1987 से लेकर अब तक का पूरा रिकॉर्ड जलकर स्वाह हो गया। जिसमें विद्यार्थियों के दस्तावेज भी शामिल थे। वहीं कंप्यूटरों के जलने से उनमें रखा डाटा भी स्वाह हो गया। विद्यालय में कुल 533 विद्यार्थी हैं। वहीं काफी विद्यार्थियों के हाल ही में दाखिले हुए हैं। जिनसे दोबारा दस्तावेज लेकर फिर से डाटा कोलेक्ट कर फाइलें तैयार की जाएंगी। इस आगजनी में साथ लगता प्राचार्य का ऑफिस बच गया। ( Sirsa Aaj ki taaja khabar )







प्राचार्य के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से हुई आगजनी

 शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे के आसपास चौकीदार की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे और स्टाफ व पुलिस को सूचना दी। आगजनी की घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई है। आगजनी में रिकॉर्ड के साथ-साथ फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जयपुर संभाग से टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।

         -- ललित कालड़ा, विद्यालय प्राचार्य


Latest News Haryana :-

नारनौंद क्षेत्र की नहर में डूबा युवक, छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ नहर पर गया था नहाने

Jind News Hindi: जींद में ईंट पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर हत्या, कई घायल, आसन गांव में व्यक्ति की हत्या

नारनौंद क्षेत्र के गांव में लाखों की नगदी चोरी, खेत से घर आया किसान तो चोर लगा चुके थे घर में सेंध

Hisar News Today: सीएससी सेंटर संचालक ने की आत्महत्या, पत्नी सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज, ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली और यूपी से जुड़े









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |