स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar Crime News : हैनीट्रैप में फंसा महिला ने भाई व बेटों की मदद से सेवानिवृत पटवारी से ठगे 35 लाख रुपए

Hisar Crime News: woman trapped in honeytrap cheated retired Patwari of Rs 35 lakh with the help of her brother and sons


हरियाणा न्यूज हिसार: एक महिला ने एक पटवारी (अब सेवानिवृत) को हनीट्रैप में फंसाकर 1 भाई व 2 बेटों की मदद 2 साल में अलग-अलग बार में 35 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला पीड़ित को रेप के केस में फंसाने की धमकी देती रही। सिटी थाना पुलिस ने महिला रेखा, उसके 1 भाई व 2 बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।








शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं सिरसा जिले से साल 2023 में पटवारी के पद से रिटायर हुआ हूं। मेरे साथ पहले सिरसा एरिया में अमीलाल पटवारी तैनात थे। मेरे दोस्त अमीलाल की जानकार सिरसा की कमलेश नामक महिला करीब 2 साल पहले हमारे पास आई डींग मंडी में आई थी। उसके साथ रेखा नामक महिला थी। अमीलाल ने मेरे को कमलेश से मिलवाया था। 







तब कमलेश ने कहा था कि रेखा के बेटे की शादी है और इसको शादी में पैसों की जरूरत है। मैंने रेखा के लड़के के सामने उसे नकद रुपए दिए थे और रेखा ने मेरे को उसके लड़के लड़के की शादी में बुलाया था। फिर मेरी रेखा से जान-पहचान हो गई और हमारी नजदीकियां बढ़ गई। हम दोनों की मर्जी से दो बार शारीरिक संबंध बन गए। 






शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके बाद रेखा ने मेरे ऊपर पैसों का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि तू पेशे से पटवारी है और तेरे पास बहुत पैसा है। मैंने पैसे के चक्कर में तेरे साथ नजदीकियां बढाई थी। अगर तू रुपए नहीं देगा तो रेप केस में फंसाकर कोर्ट के चक्कर कटवाउंगी। घर आकर तु हारे सारे परिवार वालों को बताकर बदनाम करूंगी। मैं समाज में बदनाम होने के डर से पैसे देता रहा। इन सब बातों का रेखा के दोनों बेटों व भाई को पता है। इन लोगों ने मिलकर गिरोह बना रखा है। ये बार-बार बहाने बनाकर मेरे से पैसे मांगते रहते हैं और दबाव देते रहते हैं। रेखा अपने दो बेटों व भाई के साथ मिलकर मेरे से करीब 35 लाख रुपए ऐंठ चुकी है। ये पैसे मैंने मेरे खाते से आर.टी.जी.एस. और फोन पे व नकद दिये थे। मेरे पैसों से रेखा ने एक प्लाट का इकरारनामा किया है।









 मैंने प्लाट के लिए 5 लाख 5,000 रुपए आर.टी. जी. एस. व 1 लाख 70 हजार रुपए रेखा को नकद दिए थे। उसके बेटे 10 जुलाई को मेरे से 10 हजार रुपए फोन पे से डलवाये थे। मैं बीमार होने के कारण दवाई लेने यहां सिंगला अस्पताल में आया हुआ था। मेरे पास रेखा व उसके लड़के का बार-2 फोन आ रहा था कि हमें पैसे की जरूरत है। अब मेरे पास देने के लिए पैसे नहीं बचे और मैं दिमागी तौर पर बहुत परेशान हो चुका हूं। अब मैं इनको और पैसे नहीं दे सकता। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |