स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कांग्रेस सरकार में हरियाणा बना हुआ था लूट खसोट का अड्डा, भाजपा ने प्रदेश को बिना भेदभाव के दी विकास की सौगात - कैप्टन अभिमन्यु


Haryana had become den of loot and plunder during the Congress government, BJP gave the gift of development to the state without any discrimination - Captain Abhimanyu

जनता को गुमराह कर प्रदेश को लूटने के विपक्ष के मंसूबे नहीं होंगे पूरे - कैप्टन अभिमन्यु 

हरियाणा न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़ : कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और कांग्रेसी नेताओं ने पूरे प्रदेश को लूट खसोट का अड्डा बनाया हुआ था। अब फिर से कांग्रेसी नेता प्रदेश को विकास की पटरी से उतारकर लूटने के लिए जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं और अपने कुशासन का हिसाब देने की प्रदेश की जनता से विकास का हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन आज प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है और इस तरह के किसी भी नेता के बहकावे में नहीं आने वाली। कुक शब्द पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा न्यूज़ से खास बातचीत में कहे।








भाजपा ने पर्ची खर्ची का खेल बंद कर योग्यता के आधार पर दी नौकरी - कैप्टन 

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के शासनकाल में नारनौंद क्षेत्र विकास की पटरी से बिल्कुल उतरा हुआ था और यहां के युवा नौकरियों की आस भी छोड़ चुके थे। क्योंकि उनके शासनकाल में नौकरी लगने के लिए पर्ची और खर्ची दोनों चलती थी। परंतु जब से केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है तब से पर्ची खर्ची का खेल बंद कर मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम भाजपा सरकार ने किया। जिससे प्रदेशवासियों का ही हजारों लाखों करोड़ रूपया करप्शन के नाम पर बच गया। जब से हरियाणा में मेरिट के आधार पर नौकरी मिलने लगी है कब से यहां की युवाओं में पढ़ने की रुचि भी बड़ी है और वह अच्छी तैयारी कर हर कक्षा में बढ़िया अंकों से उत्तीर्ण हो रहे हैं। 





कांग्रेस राज में प्रदेश करप्शन की आग में रहा था झुलस

कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश को करप्शन की आग में झौंकने वाले नेता एक बार फिर आम जनता को वरगलाने के लिए  आपके बीच आएंगे और आ रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है। अगर वह सच में हरियाणा प्रदेश और नारनौल का विकास चाहते तो अपने 10 साल के शासनकाल में किए गए एक भी कार्य को गिना दे। 







उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को देख विपक्षी नेता बौखलाए - कैप्टन अभिमन्यु 

भाजपा के शासन में ही नारनौंद क्षेत्र में जगह-जगह कॉलेज, आईटीआई खोली गई है ताकि यहां के युवा पढ़ लिखकर अपनी मेहनत के बलबूते पर बिना पर्ची खर्ची और नेताओं के आगे पीछे घूमने की बजाय अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी हासिल कर सके। हरियाणा न्यूज़ द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नारनौंद चुनाव लड़ेंगे लोग आज जनता को गुमराह करने के लिए कह रहे हैं कि कैप्टन अभिमन्यु को छोड़कर कहीं और से चुनाव लड़ेंगे तो वो पिछले दस सालों से नारनौंद क्षेत्र की जनता के बीच क्यों रहते। क्योंकि नारनौंद क्षेत्र उनका अपना क्षेत्र है और वही अपने क्षेत्र का विकास का रोड मैप लेकर आगे बढ़ रहे हैं जिससे उनके विरोधी और विपक्षी नेता बौखलाए हुए हैं। 






इन गांवों में हुआ कैप्टन अभिमन्यु का जोरदार स्वागत 

इस दौरान गांव माजरा, माढ़ा, राजपुरा, ढाणी ब्राह्मण गांव में आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शिरकत की और काफी संख्या में लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। 






ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर जयबीर माजरा, अमरजीत लोहान, दीपक लोहान, पूर्व सरपंच जगदीश माढ़ा, बलवान राजपुरा, शमशेर कोहाड़, उमेद सिंह राजपुरा, निहाल सिंह, जगदीश पूनियां, नरेंद्र कोहाड़, संदीप, दिनेश कोहाड़, नरेश, कर्मबीर, बारु पंडित, जयप्रकाश उर्फ पानू, बारु राम, सुंदर कालीरावण, बलराज कोहाड़, महाबीर, सतबीर, सत्यनारायण माढ़ा, सोनू सैणी इत्यादि मौजूद थे।


हरियाणा की ताजा खबरें :- 

सिरसा में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

जिन्दल अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर 15 लाख की नगदी सहित जेवरात की लूट

जींद युवक ने जहर निगल की आत्महत्या, देनदार का दबाव पड़ा तो युवक ने निगला जहर

बलंभा गांव में मंदिर पास पड़ा मिला शव, मृतक के शरीर में चल रहे थे कीड़े, दो दिन पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा

हरियाणा मांगें हिसाब पदयात्रा के बीच राखी गढ़ी के तालाब पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, ग्रामीणों के साथ राजनीति का रोड़ मैप तैयार करके लगाएं विकास के पंख

HAU को पहली बार मिला ए प्लस ग्रेड | HAU got A+ grade for the first time

हिसार में सीवरेज के पानी की बोतलें लेकर दुर्गा कालोनी के लोग पहुंचे दफ्तर, भनक लगते ही अधिकारी छू मंतर 

टेलीग्राम यूजर से टास्क पूरा करने के नाम पर 42 लाख 12 हजार 706 रुपए की धोखाधड़ी, हिसार पुलिस की एमपी में बड़ी कार्रवाई, 2 साइबर ठग गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |