स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News Today : पेयजल लाइन डालने के दौरान तोड़ा था बरसाती नाला, नहीं ली किसी ने सुध

 Hansi News Today Rainy drain was broken while laying drinking water line

खरड़ चुंगी हांसी में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा तोड़ा गया गंदा नाला।


हरियाणा न्यूज हांसी : जनस्वास्थ्य विभाग ने खरड़ चुंगी पर डेढ़ महीना पहले पेयजल लाइन डालने के दौरान नगर परिषद के बरसाती नाले को तोड़ दिया था। नाला तोडऩे के बाद न तो जनस्वास्थ्य विभाग और न ही नगर परिषद अब इस पर संज्ञान ले रहा है। बारिश के दौरान चौक पर पानी निकासी का ठोस प्रबंध नहीं है। इस कारण यहां जलभराव हो जाता है। दोनों विभागों की अनदेखी के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 







जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक पेयजल लाइन खरड़ रोड स्थित नए जलघर से लेकर चार कुतुब गेट तक डाली गई थी। इस दौरान खरड़ चुंगी पर बरसाती नाले का एक हिस्सा तोड़ दिया गया। जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन बिछाने का काम तो पूरा कर लिया। लेकिन तोड़े गए बरसाती नाले की मरम्मत नहीं की। अब बारिश के दौरान यहां पर पानी की निकासी का ठोस प्रबंध नहीं है। जिसके कारण यहां के साथ ही आसपास की गलियों में भी जलभराव हो रहा है। वार्ड 25 के पार्षद कृष्ण सैनी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाले की मरम्मत की मांग कर चुके हैं। 








एसडीएम मोहित महराणा ने शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर किए गए प्रबंधों का निरीक्षण भी किया। लेकिन निरीक्षण के दौरान उन्हें क्षेत्र की समस्या दिखाई नहीं दी। बता दें कि रविदास धर्मशाला से खरड़ चुंगी पर परिषद ने 25 लाख रुपये की लागत से बरसाती नाला डलवाया था। इस नाले पर निकासी की जगहों पर जाली नहीं लगी हुई। इस वजह से भी रोड पर जलभराव हो रहा है।








 जनस्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार यहां पर पेयजल लाइन जमीन से करीब चार फुट की गहराई पर डाली गई है। जिस बरसाती नाले की लाइन का हिस्सा तोड़ा गया है वह भी जमीन से चार फुट की गहराई पर है। अब दोनों का लेवल एक होने से बरसाती नाले का कनेक्शन करने में समस्या आ रही है। दरअसल यहां पर विभाग को लाइन डालने से पहले नहीं पता था कि बरसाती नाला आड़े आएगा। न ही नगर परिषद के पास अपने बरसाती नालों की ड्राइंग है जिससे दूसरे विभाग को इस बारे में पता चल सके।


खास खबर पढ़ें :- 

कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सस्पेंड, तबादले के भी दिए आदेश,

सिरसा में आफत बनी बरसात, राजपुरा माइनर टूटी, खरीफ चैनल के तटों में कटाव

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 30 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

बरवाला क्षेत्र के गांव में शराब की पकड़ी चलती भट्टी, भारी मात्रा में लाहन व कच्ची शराब बरामद , 

अहमदाबाद से हिसार ट्रेन में महिला के डायमंड एवं सोने के 15 लाख रुपए के जेवर व नकदी चोरी

हिसार तोशाम रोड़ पर सड़क हादसे में इलैक्ट्रिशियन की मौत

HBSE Maths Exam UPDATE: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के गणित की परीक्षा में पकड़े गए 6 मुन्ना भाई , 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |