स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News: हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मियों से मारपीट का मामले नारनौंद के युवक सहित तीन काबू

 Hansi News: Three people including youth from Narnaund arrested in the case of assault on police personnel in Hansi Auto Market

पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के गिरफ्तार किए गए आरोपी।

हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी की ऑटो मार्केट में डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों पर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुलचानी व हाल न्यू ऑटो मार्केट हांसी निवासी कुलदीप, हवा सिह व नैना के रुप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।





हांसी शहर थाना में तैनात सब इंस्पैक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई सुबह करीब साढ़े 9 बजे डायल 112 की इंचार्ज हैड कांस्टेबल कविता, एस.पी.ओ. मुकेश बाला सहित नई ऑटो मार्केट में ड्यूटी के दौरान गश्त पर थे। वे व्हीकल चैंकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने वहां से गुजर रहे एक बाइक को रुकवाया। बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे।








व्यक्तियों ने बाइक भगा लिया। कुछ दूरी पर बाइक गिर गया। डायल 112 के चालक सिपाही सुनील ने कहा कि इसी बात को लेकर काफी लोग वहां इक्टठे हो गए थे जिनमें महिलाएं भी थी। आरोप है कि वहां एकत्रित हुए लोगों ने डायल 112 पर तैनात तीनों पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस बाजी करनी शुरू कर दी और कहा कि तुम ऑटो मार्केट में क्यों आते हो। आरोप है कि एकत्रित लोगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बैल्ट पकड़ कर धक्के मारे और भीड़ में मौजूद लोगों ने कहा कि वे उनकी नौकरी खा जाएंगे।







यह भी आरोप है कि भीड़ में मौजूद कुछ आरोपियों यह भी कहा कि आज के बाद ऑटो मार्केट मे दिखाई दिए तो जान से मार देंगे और देख लेने की धमकी भी दी। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने महिला पुलिस कर्मचारियों को भी धक्के मारे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


आज की ताजा खबर हरियाणा: - 

चौबारे मे चल रही थी गैंग, गैंग का सरगना सहित 14 काबू, लूट की योजना बनाते, भारी मात्रा में अवैध हथियारों व नगदी समेत काबू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर, अमित शाह ने हरियाणा के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

नारनौंद में खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, 9 पर केस दर्ज

Haryana News Today: दुर्घटनाग्रस्त टैंकर चोरी करने और उसे खरीदने के दोनों आरोपित गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजे

Hisar News: हिसार जेल में बंदियों के गुट भिड़े, कई घायल

Karnal Crime News: चोरी करते पकड़ने पर चोर ने पेचकस से किया मां-बेटी पर हमला

Haryana fraud News Today: कनाडा में रह रहा रिश्तेदार बनकर ठगे 5.55 लाख रुपये

Rohtak News Today: अवैध हथियार सहित युवक काबू, एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |