मांगों को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी, दो महीने बीत जाने के बाद भी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं
Electricity employees raised their voice regarding their demands - Hisar News Today
बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना, प्रदर्शन
हरियाणा न्यूज हांसी : कार्यकारी अभियंता, हांसी द्वारा कर्मचारियों के मांगों का समाधान नहीं करने पर उनके कार्यकाल के सामने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन (सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा ने की। मंच संचालन सचिव जोनी कुमार ने किया। आज के प्रदर्शन नारनौद, मुढांल, सिसाय के कर्मचारियों ने एसडीओ दफ्तर के सामने व सब अरबन, सीटी हांसी व उमरा सब यूनिटों ने कार्यकारी अभियंता हांसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सुरेंद्र हुड्डा व यूनिट सचिव जोनी कुमार ने कहा कि कार्यकारी अभियंता हांसी को दिनांक 6 जून को कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन दो महीने होने के बाद भी आज तक किसी भी मांग का समाधान नहीं किया। यूनियन ने 18 जुलाई को मांग पत्र कार्यकारी अभियंता से वार्ता की लेकिन मुद्दो का समाधान नहीं होने पर वार्ता विफल हुई। रोष स्वरूप यूनियन आन्दोलन करने पर मजबूर होना पड़ा। इस बारिश व धान के सीजन में पहले ही स्टाफ की कमी है फिर भी जान बूझकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पूरा डिविजन बंद करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि हमारी मांगे सभी सब स्टेशनों व कर्मचारियों को सुरक्षा औजार जल्द उपलब्ध करवाए जाए, कर्मचारियों के मेडिकल बिल, जीपीएफ बाउचर, एसीपी केस, समय सीमा में तैयार करे, रिटायर्ड कर्मचारीयों के पैंशन केस जल्द तैयार करवाकर पैसे भी दिलवाए, कच्चे कर्मचारियों का अनुभव आधार पर वेतन व ईपीएफ समय पर जमा हो, पुनर्गठन के बाद नई सब डिवीजन को चालू करवाया जाए, सभी सब डिवीजन की बिल्डिंग खराब हो चुकी है नई बिल्डिंग तैयार की जाए, सभी सब डिवीजन में फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी, स्टाफ एडजस्ट किया जाए, पीने के पानी जनस्वास्थ्य विभाग से केनेक्शन चालू करवाए आदि। आज के प्रदर्शन वित्त सचिव सुरेंद्र यादव सतीश शर्मा, मनोज बडाला,सुनील यादव, श्यामपाल, अमरजीत यादव, रणजीत सैनी, राजेश सैनी, सतीश बड़सी, सुखबीर मलिक, राकेश कुमार, राजेश पेटवाड़, सतीश रोहिल्ला, सचिन, राजबीर आदि ने सम्बोधित किया व नारेबाजी की।
हरियाणा की ताजा खबरें :-
सिरसा में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या,
जिन्दल अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर 15 लाख की नगदी सहित जेवरात की लूट,
जींद युवक ने जहर निगल की आत्महत्या, देनदार का दबाव पड़ा तो युवक ने निगला जहर,
HAU को पहली बार मिला ए प्लस ग्रेड | HAU got A+ grade for the first time,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks