हिसार कंप्युटर सेंटर गई युवती सहित तीन लापता : एक युवती घर से तो मंदिर में पूजा करने गई विवाहिता भी हुई लापता
हरियाणा न्यूज/हिसार : अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव से हिसार कंप्युटर सेंटर आई एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने युवती के परिजनों पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी हिसार की कंप्युटर अकेडमी में गई थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। अग्रोहा थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर अग्रोहा थाना क्षेत्र के दूसरे गांव से एक युवती करीब 20 दिन पहले अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्त् ि ने बताया कि उसकी बेटी14 मई को बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। अगले दिन मेरे मोबाइल पर मेरी बेटी का फोन आया और वो अपनी मां से बात कर रही थी कि इतने में पीछे से एक लडक़े की आवाज आई और फोन कट गया। उसके बाद हम उसको तलाशते रहे और ये सोचते रहे कि दौबारा से फोन आएगा और मिल जाएगी। लेकिन नहीं मिली। अग्रोहा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूजा करने मंदिर गई विवाहिता लापता, मामला दर्ज
हिसार : सदर थाना हिसार के गांव में मंदिर में पूजा करने गई एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी कोलकता की रहने वाली है और सन 2020 में उनकी शादी हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे हैं। मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 10 बजे उसकी पत्नी गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। लेकिन वापस घर नहीं आई। उन्होंने दो दिन अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:-
जींद में डबल मर्डर : पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, बेटी पर भी वार,
हरियाणा में चल रही भाजपा विरोधी लहर, विधानसभा में होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ: भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
पूर्व मंत्री एवं जजपा विधायक अनूप धानक के बूथ पर नैना चौटाला को मिले इतने वोट,
सिरसा में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, एक झुलसा,
ELECTION TO Hisar PARLIAMENT CONSTITUENCY Narnaund Result : हिसार लोकसभा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, देखें लिस्ट बूथ के हिसाब से,
सिरसा लोकसभा सीट से कुमारी शैलजा को किस विधानसभा से कितने वोट मिले, पूरी डिटेल के साथ देखें,
सोनीपत लोकसभा सीट पर मतगणना रोकने को लेकर हंगामे के बीच कांग्रेस प्रत्याशी जीते: रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा 3 तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते,
JP won Hisar Lok Sabha election : जेपी ने जीता हिसार लोकसभा चुनाव; रणजीत सिंह मतगणना छोड़ बीच में निकले, कैप्टन व कुलदीप बिश्रोई के गढ़ में भी जेपी की सेंधमारी,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks