स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव से व्यक्ति लापता, सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस स्टेशन के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें

  Person missing from village of Narnaund area, contact on mobile number of Police Station Narnaund

police station narnaund 


हरियाणा न्यूज/नारनौंद : नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी जालब से एक व्यक्ति घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके बारे में जानकारी मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस को मोबाइल नंबर 8813089307 पर सूचित करें।







खेड़ी चौपटा पुलिस चौंकी में दी शिकायत में खेड़ी जालब निवासी नीलम ने बताया कि उसका पति राजेश 8 जून की सुबह बिना कुछ बताए घर से कहीं पर चला गया। काफी देर तक वो वापस घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी गांव में तलाश की, लेकिन नहीं मिला तो अपनी रिस्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर भी उसकी तलाश की गई। परंतु उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। नीलम ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और उन्हें अंदेशा है कि कहीं नशे में उसके साथ कुछ गलत ना हो गया हो।








राजेश जिसकी लम्बाई 5.5 फूट रंग गेहुआ लम्बे बाल गोल चेहरा नीले कलर की टी शर्ट और स्लेटी रंग की लोवर और पांव में रिलेक्सो की चपल पहने हुए घर से निकला था। जोकि आज तक नहीं मिला। जिसको मिले वो नारनौंद थाना पुलिस के मोबाइल नंबर 8813089307 पर संपर्क कर सकता है।


ये भी पढ़ें : -




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |