स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में आईलेट्स की तैयारी कर रहे छात्र पर हमला, कार सवार युवकों ने किया छात्र पर हमला, जाने छात्र कहां का है रहने वाला

student preparing for IELTS was attacked in Hisar

रेड स्कवेयर मार्केट में अमेडमी के बाहर छात्र पर हमला



हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट में  कार सवार युवकों ने अकेडमी के बाहर एक युवक पर बिंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव मड रतिया निवासी सचिन ने बताया कि वो विदेश जाने के लिए आई लेट की तैयारी कर रहा है और कैमरी रोड़ पर कमरा लेकर रहता है तथा हिसार की रेड स्कवेयर मार्केट में अकेडमी से कोचिंग ले रहा है। शुक्रवार को जब वो कोचिंग की कलास लगाने के लिए अकेडमी में आया तो उसके ऊपर  कार सवार युवकों ने डंडों, ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। 






आसपास मौजूद लोगों ने उसको छुड़वाया और अकेडमी वालों ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। असल में सचिन की पिटाई के पीछे कार सवार युवकों का क्या मकसद था इसका खुलासा तो उनकी गिरफ्तारी होने के बाद हो पाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें:-
मय्यड़ में बोले जेपी : जजपा-इनेलो को वोट देने का कोई फायदा नहीं ये दोनों ही भाजपा की बी पार्टी ,
विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर से बाइक सहित बरवाला, अग्रोहा से तीन बाइक चोरी,
Hisar Missing Case ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |