स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Road accident on Barwala Agroha road: बरवाला अग्रोहा रोड़ पर सडक़ हादसा, नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत, दो घायल

 

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

बरवाला की ताजा खबर : बरवाला अग्रोहा रोड़ पर बीती रात हुए ( Road accident on Barwala Agroha road) हादसे में नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत हो गई। हादसा अज्ञात ट्रैक्टर-टाली की टक्कर लगने से हुआ बताया जा रहा है। जबकि इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उन्हें अग्रोहा रैफर कर दिया गया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 






पुलिस को दिए ब्यान में गांव खेड़ी लोहचब निवासी मनदीप ने बताया कि वो अपने  ताऊ के लडक़े रामगोपाल व नरेश के साथ मिलकर बाइक पर सवार होकर गोगा मेड़ी धोक पूजा करने के लिए जा रहे थे। रात को करीब साढ़े10-11 बजे जब वो खेदड़ गांव  से निकलते तो बालक चौपटा की तरफ से एक पराली से भरा हुआ टै्रक्टर-टाली आया जो तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही  ट्रैक्टर उनके पास आया तो ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया। जिसकी  टक्कर  लगने से उनका बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया और वो घायल हो गए। 







राहगिरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी तो एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके ताऊ के लडक़े नरेश को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। वीरवार को पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने मनदीप व रामगोपाल का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को अग्र्रोहा रैफर कर दिया। 


ये खबरें भी पढ़ें:-

Haryana News Today :  हरियाणा के स्कूल में छात्र को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

सोनीपत फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो के शव निकाले, दर्जनों घायल,

Barwala News Today : पाबड़ा गांव में खेत में पानी लगाने गए बुजुर्ग व उसकी पुत्रवधू से मारपीट, मामला दर्ज

हिसार पॉलिटैक्निक कॉलेज के गेट के सामने बस से उतरते ही छात्र को मारी ईंट,

बरवाला चुंगी के पास शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर चाकू से हमला, ई-रिक्शा चालक का फोड़ा सिर, गर्दन पर भी वार,

Hansi News Today: हांसी के नजदीकी गांव में नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की नगदी सहित अन्य सामान चोरी ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |