Hisar News Today: चांद राम की हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
Hisar News Today: Two arrested in agaroha Chand Ram murder case
रंजिशन हमला कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर : हिसार स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने लड़ाई झगड़े के दौरान अग्रोहा निवासी चांद राम की हत्या मामले में अग्रोहा निवासी दो आरोपियों विकास उर्फ निक्का और सुशील उर्फ गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना अग्रोहा में लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण राहुल, चांदराम और नरेश वासी अग्रोहा के MAMC अग्रोहा में भर्ती होने के बारे में सूचना मिली। सूचना पर MAMC अग्रोहा पहुंची पुलिस टीम को अग्रोहा निवासी राहुल ने शिकायत दी कि वह अपने दादा चांदराम और चाचा नरेश के साथ 27 अप्रैल 2024 की रात को खेतों में काम करके वापस आ रहे थे। उसी समय अग्रोहा धाम के पास सुनील उर्फ टारा, विकास उर्फ निक्का, संदीप उर्फ दीपी और सुशील उर्फ गुर्जर अपने बहुत से साथियों के साथ सड़क पर खड़े थे। जिनके पास लाठी, डंडे सहित नुकीले हथियार थे। उन्होंने हमारे ऊपर हमला कर काफी चोटे मारी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गए।
पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अग्रोहा में नामजद आरोपितों सहित अन्य पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण इलाज के दौरान अग्रोहा निवासी चांदराम की मृत्यु हो गई। जिस पर मामले में हत्या और डॉक्टर की सलाह पर हत्या प्रयास की धाराएं जोड़ी गई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता व उसने परिवारजनों पर पुराने झगड़े की रंजिश में अपने साथियों सहित चोटे मारी थी। आरोपित विकास उर्फ निक्का और सुशील उर्फ गुर्जर को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
नेतागण अपनी सीट बेल्ट बांध लें, चुनावी जहाज उडऩे को तैयार है,
कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी ने भाजपा व चौटाला परिवार पर साधा निशाना ; जाने क्या होगा कांग्रेस उम्मीदवार जेपी ने ,
रणजीत सिंह ने भरा नामांकन, खट्टर बोले : JJP इनेलो का नहीं वजूद, कांग्रेस का सुपड़ा साफ,
कुमारी सैलजा ने सिरसा लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र,
टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्रों ने फिर रच दिया इतिहास, बाप रे बाप इतनी मैरिट ,
मजदूर दिवस पर विशेष: क्या है मजदूरों के हित, उकलाना में क्यों उड़ाई जा रही हैं मजदूरों के हितों की धज्जियां ,
जांडली खुर्द के युवक युवती के अंतर्जातीय लव मैरिज मामला, युवक के घर में लगाई आग ,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks