स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today : तमंचा दिखाते समय चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

 Hisar News Today, bullet was fired while showing pistol, young man died due to the bullet injury,

3 युवक गाड़ी में जा रहे थे गांव, रास्ते में हुई घटना

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़ । 

हिसार की ताजा खबर: जिले के गांव तलवंडी राणा के समीप रात करीब 12.30 बजे चचेरे भाई को तमंचा दिखाते समय अचानक गोली चलने से तलवंडी राणा के योगेंद्र (20) की मौत हो गई। इस दौरान तमंचा फटने पर छर्रे लगने से मृतक का चचेरा भाई यशराजन घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायल यशराजन के बयान पर मृतक योगेंद्र के खिलाफ आ र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।






तलवंडी राणा गांव के यशराजन ने पुलिस को बयान देकर बताया कि गांव में उनकी जीरा लैमन की फैक्टरी है। भाई योगेश और चाचा शमशेर का बेटा योगेंद्र वहां काम करते हैं। योगेश और योगेंद्र जीरा लैमन की सप्लाई करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि शहर के पड़ाव चौक के पास रहने वाला रवि हमारा दोस्त है। उसका हमारे घर पर आना-जाना है। रवि ने गांव में 15 कट्टे गेहूं के खरीदने थे। 






वीरवार शाम को दोस्त रवि, उसकी मां और उसका भाई राकेश गेहूं लेने के लिए गांव में आए थे। वे अपनी गाड़ी में सवार थे। हम गेहूं के कट्टे टाटा एस में लोड करने के बाद गांव में ही विकास के घर चले गए। हम वहां कुछ देर रुकने के बाद गेहूं के कट्टे लेकर पड़ाव चौक के लिए निकले। रवि और अन्य दूसरी गाड़ी में थे। हम रात को दो घंटे रवि के घर रुकने के बाद गेहूं उतारकर टाटा एस में सवार होकर शहर से अपने गांव जा रहे थे। मैं गाड़ी चला रहा था और पास में भाई योगेश व चचेरा भाई योगेंद्र बैठा हुआ था। हम गांव में निजी स्कूल के पास पहुंचे तो पेशाब करने के लिए गाड़ी रोक दी।






यशराजन ने बताया कि भाई योगेश हमसे थोड़ी दूरी पर पेशाब करने के लिए चला गया। मैं योगेंद्र के साथ खड़ा था। योगेन्द्र पैंट से तमंचा निकालकर मुझे दिखाने लगा। इस दौरान अचानक गोली चल गई और तमंचा फट गया, जिससे गोली योगेंद्र के पेट में लगी और छर्रे मेरे हाथ पर लगे। यह देखकर भाई योगेश हम दोनों को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल के लिए चल पड़ा। हम धान्सु रोड पर गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो वहां शहर की तरफ से गांव का युवक बजरंग 2-3 साथियों के साथ कार में सवार होकर आया। हमने बजरंग को कार रोकने के लिए कहा। उसके बाद वे मुझे व योगेंद्र को कार में बैठाकर सिविल अस्पताल में लाए। वहां से परिजन हम दोनों को निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान योगेंद्र की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक योगेन्द्र के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |