स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पानीपत में दुकान से सूट चोरी करने के मामला: सूट चोरी मामले में हांसी की तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

  Case of theft of suit from shop in Panipat: Four including three women of Hansi arrested in suit theft case



हरियाणा न्यूज टूडे/पानीपत: पानीपत की एक दुकान से सूट चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने हिसार जिले के हांसी शहर की रहने वाली तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन महिलाओं ने दुकानदार महिला को बातों में उलझा कर उसके 70 हजार रुपए से ज्यादा के सूट चोरी कर लिए थे। उसने आरोपित महिलाओं से पूछताछ करने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।





  शांति नगर में लतीफ गार्डन के पास कपड़े की दुकान से सूट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं व एक युवक को हांसी से गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान हांसी की शीला, शकुंतला, मोनिका व हांसी की जगदीश कालोनी के विनोद के रुप में हुई। 






थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह सूट चोरी करने के लिए 17 मार्च को हांसी से कार में सवार होकर पानीपत आई थी। कार चालक को हिस्सा देने की बात कह गिरोह में शामिल कर लिया। चालक ने लतीफ गार्डन शांति नगर में कपड़ों की दुकान से थोड़ा पहले गाड़ी पार्क कर आरोपित महिलाओं को उतार दिया। 






आरोपित तीन महिलाएं एकाएक कर दुकान पर गई और दुकान मालकिन को बातों में उलझा 36 सूट चोरी कर कार के पास वापस आ गई। आरोपित महिलाओं ने चोरी किए सूटों में से 19 सूट राह चलते अज्ञात युवक को 25 हजार रुपये में बेच दिए। पुलिस ने आरोपितों से बचे चोरी किए 17 सूट व 20 हजार रुपये की नकदी बरामद कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।





यह था मामला : थाना माडल

टाउन में लतीफ गार्डन शांति नगर निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि 17 अप्रैल को देर शाम चार महिलाएं उसके पास दुकान पर सूट खरीदने के लिए आई थी। बातों में उलझाकर करीब 72 हजार रुपये के सूट चोरी कर ले गई।


ये खबरें भी पढ़ें:

हरियाणा लोकसभा चुनावी दंगल, जो जीतेगा लोकसभा चुनाव वही जीतेगा हरियाणा 

भाजपा जेजेपी उम्मीदवार गांवों में घुसने के लिए तरसे : अभय चौटाला

जेपी ने भाजपा की बोली में कसा तंज : भाजपा खेमें ने मानी हार, नामांकन के समय नहीं था भाजपा का कोई स्थानीय नेता 

नारनौंद में जेजेपी को झटका : सैकड़ों वर्करों के साथ छोड़ी जजपा 

Burglary in Dushyant Chautala fort : दुष्यंत चौटाला के किले में सेंधमारी ; बड़ा नेता जेजेपी को शुक्रवार को करेगा अलविदा , हजारों समर्थकों के साथ कह सकते हैं अलविदा ,

Hansi News Today : हांसी में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मामूली तूं तूं मैं मैं होने पर मार दी गोली ! 

Haryana News Today: अंग्रेजी शराब से भरा हुआ ट्रक जब्त, पंजाब से दिल्ली जा रही थी शराब, हरियाणा पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को पकड़ा,

Sirsa News Today: साइबर ठगी मामले में बैंक ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार,

GJU Hisar Results 2024 : जीजेयू ने घोषित किए परीक्षा परिणाम ,

Hansi crime news : दोस्त की हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किया चौँकाने वाला खुलासा,

पहली बार हरियाणा के इस जिले में होगी नीट परीक्षा ,



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |