स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार कैंट से आर्मी जवान का बेटा व आदमपुर से विवाहिता लापता, दोस्त बोले नहर में डूब गया अंकुश

 Army soldier son from Hisar Cantt and married woman from Adampur missing


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर: हिसार कैंट में रहने वाले एक आर्मी जवान का बेटा अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने आर्मी जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आर्मी हवलदार करतार सिंह ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिनमें से एक  लडक़ी व एक लडक़ा है। वो अपने परिवार के साथ हिसार कैंट में रहता है। उसका बेटा 17 वर्षीय अंकुश रविवार का करीब दस बजे घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। परंतु कोई सुराग नहीं लगा। जब उसने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सातरोड़ नहर में नहाते समय अंकुश नहर में डूब गया है। उन्होंने नहर में अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, परंतु अंकुश का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 








तीन दिन बाद सातरोड गांव के पास से गुजरने वाली नहर में नहाने गए 17 साल के अंकुश का शव लाडवा के पास मिला। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने अंकुश के पिता और आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत करतार सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। वहीं अंकुश को तलाशने के लिए पुलिस का अभियान चलाए हुए थी। घटना वाले दिन भी पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने नहर में सर्च अभियान चलाया था।











कपड़े की दुकान पर काम करने गई विवाहिता नहीं लौटी घर
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
आदमपुर की ताजा खबर: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चूली खुर्द से एक विवाहिता काम करने के लिए राजस्थान के भादरा स्थित कपड़े की दुकान पर गई थी कि लौटकर वापिस घर नहीं आई। पुलिस को दी शिकायत में गांव चूली खुर्द निवासी मोतीलाल ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी 10 मई को राजस्थान के भादरा में कपड़े की दुकान पर काम करने की बात कहकर घर से गई थी। उनकी एक दो दिन में फोन पर बातचीत हो जाती थी और वो वहीं पर रह रही थी। 24 मई की दोपहर करीब ढाई बजे उसकी पत्नी लक्ष्मी का फोन आया और कहा कि वो सोमवार को घर पर आ रही है। लेकिन वो सोमवार को नहीं आई तो उसने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा।

ये खबरें भी पढ़ें :-

रोहतक जिले के टिटौली में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला,

हिसार में अज्ञात परिस्थितियों में प्रेम प्रसंग में रह रहे युवक की मौत, प्रेमिका पर मामला दर्ज, हांसी में कपड़ों की दुकान पर करता था काम

पुट्ठी गांव में करियाणे की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, बरवाला क्षेत्र से ट्यूबवेल की मोटर चोरी

कापड़ो गांव में लगी आग, घर में रखा सामान जलकर राख,

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी हिसार लोकसभा चुनाव की मतगणना, इन विधानसभा सीटों के मतों की गणना होगी हिसार में ,

हरियाणा में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कब से हैं, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद स्कूल कब खुलेंगे,

तलवंडी राणा से हिसार एयरपोर्ट के साथ वाली रोड से आने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी, ये गलती करते ही कटेगा चालान ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |