स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 अपडेट: राजनेताओं का विरोध करने वाले हो जाएं सावधान, ऐसे विरोध किया तो होगी कार्रवाई

Lok Sabha Elections 2024 Update: People opposing politicians should be careful, action will be taken if they oppose like this

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वोट की ताकत के माध्यम से करे विरोध

Mohit Handa IPS 


हरियाणा न्यूज टूडे न्यूज / सुनील कोहाड़

हिसार की ताजा खबर: लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनेताओं के विरोध को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोजित प्रैस वार्ता में हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि 16 मार्च से चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो चुकी है। इलेक्शन के दौरान सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को समान रूप से प्रचार करने का अधिकार है। पुलिस और जिला निर्वाचन अधिकारी की यह भूमिका है कि चुनाव प्रचार समान तरीके और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार हो। ऐसी बाते सामने आई है कि उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। 









उन्होंने कहा कि विरोध लोकतांत्रिक तरीके से हो, उसका प्रावधान है और उसके अतिरिक्त कोई भी उपद्रव करता है हिंसा करता, किसी को उसके जायज प्रचार में रोकता है तो उनके विरुद्ध नियमनुसार कार्रवाई की जायेगी। इसके बारे में फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए है कि किसी भी प्रकार से लोकतांत्रिक चुनाव प्रचार की प्रकिया में रोक लगाता है तो चुनाव आयोग की गाइडलाइन और कानूनी प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई करे।






      उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वोट की ताकत से किसी का भी पक्ष या विरोध करे और किसी भी प्रकार की हिंसा या उपद्रव में हिस्सा न ले। हरियाणा में छठे चरण में चुनाव है। हिसार में इंटर स्टेट नाकाबंदी और एरिया डॉमिनेशन के लिए 2 कम्पनी अर्ध सैनिक बल मौजूद है। जिनका सभी इलाकों से परिचय करवाया जा रहा है। आमजन में भी संदेश दिया जा रहा है कि हमारी कानून व्यस्था पूर्ण रूप से सामान्य है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को भी संदेश है कि वे किसी भी प्रकार की अपराधिक प्रवृत्ति से बचे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद है। अर्ध सैनिक बल मौजूद है। अगर कोई भी किसी प्रकार की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।









नशे के खिलाफ प्रमुखता से की जा रही है कार्रवाई
   नशे से संबंधित प्रश्न पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ जिला और राज्य स्तर पर एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें हिसार रेंज और जिला पुलिस की और से निरंतर नशे से पीडि़त लोगों के इलाज के लिए कार्रवाई चल रही है। साथ ही जो नशे के कारोबार में संलिप्त है उनके खिलाफ जिला पुलिस के साथ विभिन्न एजेंसी ॥स्हृष्टक्च, एसटीएफ उनकी पहचान कर लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ मामलो में जिनमे कोई मृत पाया गया है। उनमें मृतक का पोस्टमार्टम एक स्पेसिफिक तरीके से किया जायेगा। डॉक्टर को भी यही कहा जायेगा कि अगर किसी प्रकार से नशे के कारण उसकी मृत्यु हुई है तो उसके कारण का पता कर , पूरी तह तक जाकर कि कौन उसको मौत का जिम्मेवार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Hisar News Today : मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने की अपराधियों की सूची तैयार, अब सलाखों के पीछे करने की चलेगी मुहिम - पुलिस अधीक्षक,

Hansi News Today , Adampur  Mandi NewsHaryana sports news

Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौतCrime News Hisar
Hisar me blast Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News Sirsa News Today

हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |