स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today : मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार

 Hisar News Today: Two arrested for demanding ransom from a medical store operator

 

पुलिस गिरफ्त में खड़े मैडिकल स्टोर से फिरौती मांगने के आरोपित।

हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़।

   हिसार की ताजा खबर : पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, आईपीएस ने प्रेस वार्ता में बताया कि हिसार के DCM रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती मांगने के मामले में सीआईए हिसार ने मुख्य दो आरोपियों भारत नगर हिसार निवासी विकास उर्फ चोटी और टिब्बा दाना शेर निवासी समीर उर्फ मोटा मुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। 






       उन्होंने बताया कि दोनो आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ योजना बना कर 2 अप्रैल की शाम को करीब 7.40 पीएम पर श्री गणेश मेडिकल हाल नामक दुकान के मालिक सचिन को एक पर्ची दे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी और उसे डराने के इरादे से दुकान के सामने हवाई फायर किए। वारदात के उपरांत आरोपितों ने 12 क्वार्टर रोड पर स्थित एक डेयरी पर बैठी डेयरी संचालिका से पिस्तौल के बल पर हर महीने 5 लाख की फिरौती मांग दुकान पर ईट मार वहा से फरार हो गए।




     वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित महत्वपूर्ण साक्षय जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए, स्पेशल स्टाफ सहित पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों के सफल प्रयास से दोनो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक से पैसे ऐठना चाहते थे।   

 




गिरफ्तार आरोपी:-

1. समीर उर्फ मोटा मुल्ला पुत्र आकाश वासी टिब्बा दाना शेर हिसार, उम्र 21 वर्ष।

2. विकास उर्फ चोटी पुत्र राजेंद्र वासी भारत नगर, हिसार, उम्र 27 वर्ष।

        पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी 8 th कक्षा तक पढ़े लिखे है और कोई काम धंधा नहीं करते। आरोपियों की अपराधित पृष्टभूमि रही है इन पर छीना झपटी, लूट, लूट का प्रयास, लड़ाई झगड़े, हवाई फायर, छेड़छाड़, पॉक्सो और फिरौती मांगने के अनेक अभियोग अंकित है। जो निम्न है:-

 *आरोपी समीर उर्फ मोटा मुल्ला पर अंकित अभियोग:-* 

1. 14 अगस्त 2019 को इन्होने नई सब्जी मंडी के गेट पर एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल और पर्स छीना था। 

2. आरोपियों ने 31 दिसंबर 2019 को मेन रोड बरवाला स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से   पिस्तौल के बल पर मोबाइल और 5 हजार रुपए लूटे थे।

3. इन्होंने 25.10.2021 को 12 क्वार्टर रोड पर मोटरसाइकिल सवार युवक पर छुरी से हमला कर 2 हजार रुपए छीने थे।

4. आरोपियों ने 26 अक्टूबर 2021 को गवर्मेंट कॉलोनी स्थित एक मकान के आगे दहसत फैलाने के लिए हवाई फायर किया था। 

     इनके साथ ही इस पर लड़ाई झगड़े, छेड़छाड़, पॉक्सो के हिसार के अलग अलग थाना में कुल 19 अभियोग अंकित है। 

    *आरोपी विकास उर्फ चोटी पर लड़ाई झगड़े, आर्म्स एक्ट के 5 अभियोग हिसार और उपद्रव फैलाने के बारे में 1 अभियोग भिवानी में अंकित है।


      अभी हाल ही में आरोपित ने मेडिकल स्टोर संचालक से 20 लाख की फिरौती मांग हवाई फायर करने, डेयरी संचालक से पिस्तौल के बल पर 5 लाख की फिरौती मांगने, अपने अन्य साथियों सहित होली के दिन टिब्बा दाना शेर में लड़ाई झगड़ा कर छुरी से वार करने और सब्जी मंडी हिसार में श्याम लाल बाग नई सब्जी मंडी निवासी दो भाइयों पर हमला कर इलेक्ट्रिक स्कूटी तोड़ने की वारदाते की है।





   पुलिस ने आरोपितों से वारदात में प्रयोग अवैध पिस्तौल बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में अन्य आरोपितों की संलिप्तता बारे गहन जांच की जायेगी।

     

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

लोकसभा चुनाव 2024 अपडेट: राजनेताओं का विरोध करने वाले हो जाएं सावधान, ऐसे विरोध किया तो होगी कार्रवाई 

हिसार पुलिस ने की अपराधियों की सूची तैयार, अब सलाखों के पीछे करने की चलेगी मुहिम - पुलिस अधीक्षक,

Hansi News Today , Adampur  Mandi NewsHaryana sports news

Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौतCrime News Hisar
Hisar me blast Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News Sirsa News Today

हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |