Hisar News Today : रिहा होते ही किसान पहुंचे SDM कार्यालय, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किसानों ने की नारेबाजी
Hisar News Today: Farmers reached SDM office as soon as they were released, farmers raised slogans after reaching SDM office.
सीजन में अनाज मंडी में किसी भी पार्टी को रैली की परमिशन ना दी जाऐ
![]() |
एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते किसान। |
सवेरा न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार की ताजा खबर : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली बरवाला मंडी में थी किसानों ने भारी रोष प्रकट किया तो पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत से रिहा होने के तुरंत बाद किसान एसडीएम कार्यालय बरवाला पहुंच गए और एसडीएम व प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। किसानों ने गेट के सामने बैठकर धरना शुरु कर दिया तो एसडीएम तुरंत ही वहां पर पहुंच गए।
![]() |
| बरवाला के एसडीएम को अनाज मंडी में रैली की परमिशन ना देने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए किसान। |
किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की अनाज की अनाज से भरी ट्रालियां क्यों रोकी गई। गेहूं बेचने वाले किसान-मजदूरों को भी गिरफ्तार किया गया। गेहूं का सीजन चला हुआ है और सत्ताधारी पार्टी की रैली के लिए मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद भी किसानों के गेहूं के डेर खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हंै। बीजेपी के नेताओं की गाडिय़ों ने सैंकड़ों क्विंटल गेंहू खराब कर दी। नेता और पुलिस की गाडिय़ां गेहूं की डेरियों के ऊपर से दौड़ रही हैं। किसान नेताओं ने कहा कि गेहूं के सीजन में अनाज मंडी में किसी भी पार्टी को रैली की परमिशन ना दी जाए। वरना संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर राजू भगत सरसौद, जितेंद्र बूरा, संजय बूरा,सोनू बोबुआ, बलवान बैनीवाल, विरेंद्र नैन, सिला नम्बरदार, रमेश बोबुआ, सत्यनारायण कौहाड, सुरजमल डाढ, कृष्ण डाढ, रोहतास डाटा, धर्मबीर ब्याना खेड़ा, सत्यवान डाटा, सतीश घिराय, दशरथ मलिक, कुलदीप खरड़, गुड्डी न्याणा, सरोज न्याणा, बलवान लोहान नारनौद, नवीन खानपुर, प्रकाशा गुराना, सुंदर पनिहारी इत्यादि किसान नेताओं को रैली खत्म होने पर पुलिस हिरासत से रिहा होकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय।
ये खबरें भी पढ़ें:-
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Big accident in Haryana: छात्रों से भरी स्कूल बस पलटी, आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल, सरकारी छुट्टी होने के बाद भी धड़ल्ले से खुले निजी स्कूल ,
मौसम विभाग का अलर्ट, मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट, जाने हरियाणा के किन किन जिलों में है अलर्ट ,



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks