Hansi News Today : लॉटरी चलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, लाटरी चलाने वाले पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Hansi News Today: Fraud of Rs 5.50 lakh in the name of running lottery, fraud case registered against husband and wife running the lottery.
हांसी की ताजा खबर : प्रेमनगर स्थित हरियाणा बीज भंडार के संचालक व रिटायर्ड फौजी इंद्र सिंह के साथ लॉटरी चलाने वाले एक संचालक द्वारा 5.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने रिटायर्ड फौजी इंद्र सिंह की शिकायत पर लॉटरी संचालक सोमनाथ पोपली व उसकी पत्नी राज पोपली के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी रिटायर्ड फौजी इंद्र सिंह ने कहा है कि वह खेतीबाडी के साथ-साथ उमरा रोड़ प्रेम नगर में हरियाणा बीज भण्डार के नाम से खाद बीज, दवाईयों की दुकान चलाता हूं। और 2004 में लॉटरी संचालक रुप नगर कालोनी निवासी सोमनाथ पोपली उसके पास और उससे लॉटरी डालने के लिए कहा। फौजी ने बताया कि उसने सोमनाथ पोपली के साथ 2004 में लॉटरी सिस्टम आरम्भ किया था। जिसका संचालक सोमनाथ पोपली स्वयं है। तथा हांसी शहर के काफी व्यक्ति इसके द्वारा संचालित लॉटरी सिस्टम के सदस्य हैं। फौजी ने बताया कि काफी दिनों तक सोमनाथ पोपली द्वारा चलाई जा रही लॉटरी का सिस्टम ठीक ढंग से चलता रहा है। लेकिन उसके द्वारा लगाई गई आखिरी लॉटरी में 6 मई 2023 को उसने सोमनाथ पोपली के पास 49250 रुपए जमा करवाये थे और इस लॉटरी की एवज में मेरी तरफ से सोमनाथ पोपली के पास कुल 5.50 लाख रुपए जमा हो चुके हैं।
पिछली करीब 5-6 लॉटरियों की किस्त की स्वयं सोमनाथ पोपली द्वारा हस्तलिखित रसीद उसके पास मौजूद हैं। फौजी ने बताया कि सोमनाथ पोपली द्वारा चलाई जा रही लॉटरी सिस्टम में उसकी पत्नी राज पोपली भी उसकी सहायक है। तथा सोमनाथ पोपली द्वारा चलाई जाने वाली सभी लॉटरियों का लेखा जोखा राज पोपली ही रखती है। इंद्र फौजी ने बताया कि उसके द्वारा चलाई जा रही लॉटरी की अन्तिम लॉटरी जमा होने के बाद कुल 5.50 रुपए की राशि सोमनाथ व उसकी पत्नी राज पोपली द्वारा उसको देनी थी, परन्तु लॉटरी बंद हो जाने के बाद भी ये दोनों मेरी 5.5 लाख रुपए की राशि देने से आनाकानी कर रहे हैं। और अब उसके रुपए लौटाने की बजाए उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इंद्र फौजी ने बताया कि लॉटरी की किस्तें पुरी होने के बाद जब वह सोमनाथ पोपली के घर रुपए लेने के लिए गया तो उन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा कि यदि आज के बाद तुम हमारे घर आ गए तो हम तुम्हारे को किसी भी झूठे केस में फंसवा देगें। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Hisar News Today : भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला का विरोध करने आए किसानों पर केस दर्ज,
Rohtak Ki Taaja Khabar: रोहतक में खेलने निकले दो भाई: बड़े का शव नहर में मिला, छोटे की तलाश जारी ,
Hansi News Today : किसानों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप, रूकवाया नहर के नाले का निर्माण कार्य ,
Won silver medal in Senior Asian Wrestling Championship : बास गांव की बेटी हर्षिता मोर ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल ,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks